Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली 2021 से आने वाला अगला साल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जानें
दिवाली पर्व का इंतजार पूरे साल किया जाता है। सभी को इस त्योहार से काफी उम्मीदें रहती हैं। सब चाहते हैं कि दिवाली के बाद से माता लक्ष्मी की कृपा आने वाले साल तक बनी रहे। साथ ही लोग अपने करियर को लेकर भी जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं। माना जाता है कि दिवाली के दिन जो जातक सच्चे मन से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन करता है उसके घर पैसा पूरे साल बरसता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2021 की दिवाली किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली है और अगले 12 महीनों के लिए किसी तरह का कष्ट नहीं होगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय ठीकठाक रहने की उम्मीद है। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। करियर और व्यापार से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। कुछ लोग अपना व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। मगर साल के मध्य में आपको करियर से जुड़ा कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी से बचें और संभव हो तो किसी जानकार से सलाह जरुर लें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला साल शुभ रहने की उम्मीद है। करियर के मामले में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को भी उचित फल प्राप्त होगा। इस राशि के लोगों का मनचाहा ट्रांसफर भी हो सकता है। आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों को अपने हुनर और क्षमताओं को पहचानना होगा। आपको सही समय पर सही फैसला लेने का विश्वास पैदा करना होगा। हर बार भाग्य के सहारे बैठना ठीक नहीं है। आपको अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। साल की शुरुआत आपके लिए बढ़िया रहेगी। मगर आने वाले समय में अपने निर्णय सोच समझकर ही लें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों का करियर ठीकठाक रहने की उम्मीद है। निजी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को सफलता पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुरू के चार महीने व्यापार अकरने वाले जातकों के लिए शुभ रहेंगे मगर उसके बाद आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए समय काफी शुभ रहेगा। आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। आने वाला साल आपके लिए काफी लकी रहेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को मई महीने तक करियर के मामले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार भी आपका अच्छा चलेगा। इस अवधि में शुरू किया गया व्हयापार भी अनुकूल परिणाम देगा। हर स्थिति में परिवार का साथ मिलेगा। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। मई के बाद आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला साल शुभ रहने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का फल इस अवधि में मिलेगा। इस राशि के कई लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। करियर के लिहाज से ये समय ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस साल आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। करियर के आलावा व्यापार करने वाले लोगों को भी ठीक परिणाम मिलेंगे। आपको मेहनत के साथ साथ सही प्लानिंग की जरूरत है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी सुखद रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ सहकर्मी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको सभी का समर्थन मिलेगा। यात्रा करने का योग भी बन रहा है।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करना होगा। इस वर्ष आपको नतीजे मिलेंगे लेकिन उसके लिए आपको आलस का त्याग करना होगा। माई माह के बाद का समय आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के कुछ जातकों को अच्छेसरकारी नौकरी भी मिल सकती है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि का स्वामी शनि है। आने वाला समय आपके लिए शुभ रहने की उम्मीद है। करियर के मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार क रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है।

मीन राशि:
कामकाज के क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल आपको तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आप अपने प्रोफाइल को अच्छा बनाने के लिए कोई कोर्स भी कर सकते हैं। यदि आप अपने फैमिली बिजनेस से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको बढ़िया नतीजे मिलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
