Latest Updates
-
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ
Diwali 2022 Yearly Horoscope: इस दिवाली क्या आपके लिए बन रहा है राज योग? जानें अपने दीपावली राशिफल से
रोशनी का त्योहार दिवाली इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली पडती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। दिवाली पर चारों ओर उजाला ही उजाला होता है। लोग पटाखे जलाते हैं और घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दिन लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की जाती है। कहते हैं जो भी पूरे विधि विधान से माता लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा करता है उसके जीवन से दरिद्रता दूर हो जाती है।

अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार आपकी दिवाली कैसी गुजरने वाली है तो आइए आपको आपकी राशि के अनुसार बताते हैं कि यह दिवाली आपके लिए कितनी खास रहेगी।

मेष:
दिवाली पर आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि किसी कारणवश अगर आप फिर से दूर रहते हैं तो दिवाली का त्योहार अपनों के साथ बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही नाल करें विशेष रूप से इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की आवश्यकता है। पटाखे जलाते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दिवाली पर आपकी किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है।

वृषभ:
वृषभ राशि वालों के लिए दिवाली ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकती है। अपनों के साथ आपको जमकर मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठा पाएंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, साथ ही के रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने के आसार हैं। कुल मिलाकर आप सारी चिंताओं को भूलकर अपनों के साथ त्योहार का आनंद उठा पाएंगे।

मिथुन:
यदि कुछ समय से आप काफी व्यस्त चल रहे हैं तो आपको रिलैक्स करने का पूरा मौका मिल सकता है। इस बार दिवाली के मौके पर आप कुछ खास तैयारियां कर सकते हैं। आप अपने घर की साज सजावट में बदलाव करने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों या घर के सदस्यों के साथ आप शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है जिससे आप काफी उत्साहित रहेंगे। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो आप दोस्तों के साथ अच्छी तरह दिवाली मना पाएंगे। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहें खानपान में गड़बड़ी ना करें

कर्क:
आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। घर की सजावट के लिए आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी करेंगे। दोस्तों के साथ दिवाली का यह त्योहार बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप घर पर ही पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसों के मामले में आप लापरवाही करने से बचें। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

सिंह:
इस बार दिवाली के मौके पर आपको जमकर मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप नए वस्त्रों, आभूषणों आदि की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मनपसंद पकवान भी तैयार करेंगे। आपको किसी अपने की ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। हालांकि आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अपने किसी करीबी से बातचीत करते समय आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। खुशियों के इस त्यौहार को आप बेवजह की चीजों में नष्ट न करें। सकारात्मक रहें और जितना हो सके प्यार बांटे।

कन्या:
दिवाली के मौके पर आप कुछ अच्छी तैयारियां करने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। आपकी कोई इच्छा या मनोकामना भी पूरी हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासतौर पर खाने-पीने के मामले में आप लापरवाही न करें।

तुला:
आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। यह दिवाली आपके लिए कुछ खास रहेगी। आप बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिता पाएंगे। इसके अलावा जीवनसाथी आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। हालांकि दिवाली का त्योहार आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने लिए भी पर्याप्त समय निकालें। आपको एक बढ़िया मेकओवर की जरूरत है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद खर्चीली रहने वाली है, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।

वृश्चिक:
आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। दिवाली के मौके पर आप किसी करीबी को कोई खास तोहफा भी दे सकते हैं। दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि पटाखे जलाते समय आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। अगर आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

धनु:
प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। अगर आप तो सिंगल है तो यह दिवाली आपके लिए बहुत ही खास रहने वाली है। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक रहने वाली है।

मकर:
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बहुत मजबूत होगा। आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। दिवाली का यह पर्व आपके जीवन में खुशियों नहीं बाहर लेकर आ सकता है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने प्रिय से सलाह जरूर लें। यदि कुछ समय से आप कामकाज का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप लापरवाही बिल्कुल न करें।

कुंभ:
आपको अपने परिवार के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। दिवाली का यह त्योहार अपनों के बिना अधूरा है, इसलिए इस दिवाली आप परिवार के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि किसी करीबी मित्र से आपकी अनबन हो गई है तो सारे गिले शिकवे दूर करने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। आपको आराम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इससे आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

मीन:
इस राशि के शादीशुदा जातकों को बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है। त्योहार का आनंद उठाने के लिए आप इस तरह की बातों से बचें। अगर लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बाद में मुश्किल हो सकती है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहेंगी और जल्द ही आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











