Latest Updates
-
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
February Career Horoscope 2023: फरवरी के महीने में इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी -व्यापार में होगी ब
फरवरी का महीना जहां कुछ राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों की मुश्किलें इस अवधि में काफी बढ़ सकती हैं। खासतौर पर नौकरी और व्यापार को लेकर अगर आपके मन में कई सारी दुविधाएं या चिंताएं है तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस माह किन राशियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है।

मेष:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को भी इस महीने उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको अपनी व्यवसायिक योजनाए बनाते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें तो बेहतर होगा।

वृषभ:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए फरवरी का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। आपका करिए एक नया मोड़ ले सकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। यदि आप प्रमोशन प्राप्त करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस माह आपको खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो माह के मध्य में आपकी समस्या का समाधान होगा और जल्द ही आप की योजना आगे बढ़ेगी।

कन्या:
करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आप पर काम का दबाव कुछ अधिक रहेगा लेकिन बावजूद इसके आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही आपको इसके लिए काफी सराहना भी मिलेगी। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो इस माह के अंत तक आपकी तरक्की भी हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को इस दौरान कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं।

धनु;
धनु राशि वालों के लिए फरवरी का माह बहुत ही सुखद रहने वाला है। खासतौर पर माह के मध्य में आपका प्रमोशन हो सकता है। आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप कड़ा परिश्रम करेंगे और उसका परिणाम भी आपको मिलेगा। इस दौरान आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications