Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
इस राशि के लोग होते हैं खाने के मामले में पेटू नंबर 1
अच्छा खाना किसे नहीं पसंद होता लेकिन इस मामले में हर किसी की अपनी एक अलग पसंद होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस बात में दिलचस्पी रखते हैं कि वे किसके साथ बाहर जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बाहर जाने से पहले यह सोचते हैं कि वे आज क्या क्या खाएंगे।
कई लोगों को खाना पसंद होता है, कई लोग खाने के शौक़ीन होते हैं तो कई इससे भी ऊंचे लेवल पर होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह सब भी आपकी राशि से जुड़ा हुआ है।

जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य की आदतें, पसंद नापसंद ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करती है।
हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो खाने के मामले में सबसे अव्वल कहलाते हैं। अब आप इन्हें खाने का शौक़ीन कहें, पेटू कहें या फिर सिर्फ खाने के प्रेमी, यह आप पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मेष:
इस राशि के जातकों को खाना तब पसंद होता है जब ये गुस्से में होते हैं और तब भी जब ये बहुत खुश होते हैं। जब ये बहुत निराश होते हैं तब बहुत गुस्से में आकर जल्दी जल्दी खाते हैं। हालांकि ये ज़्यादा नहीं खाते, बस ये अपनी उग्र भावनाओं से बचने का इनका तरीका होता है। आमतौर पर जब इन्हें खाना चाहिए होता है तो ये सब कुछ भूल जाते हैं और कई बार उटपटांग हरकतें भी कर देते हैं। इन्हें नए नए व्यंजनों का लुत्फ उठाने में बेहद मज़ा आता है।

तुला:
तुला राशि के जातकों को आधी रात को भी भूख लग जाती है। अगर आधी रात को इनकी नींद खुल जाती है तो निश्चित तौर पर इन्हें खाने के लिए कुछ ना कुछ चाहिए होता है। ज़्यादातर आधी रात को ये स्नैक्स पसंद करते हैं। इन्हें मीठा भाता है, साथ ही, यह मसालेदार खाने के भी बड़े शौक़ीन होते हैं लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है स्नैक्स। हालांकि तुला राशि वालों को व्यवस्थित रहना पसंद होता है लेकिन खाने के मामले में ये समय नहीं देखते हैं। अगर इन्हें कुछ खाने की इच्छा है तो ये ज़रूर खाएंगे, चाहे कोई भी समय हो।

वृषभ:
इस राशि के लोग ऐसे लोगों के साथ घूमना फिरना पसंद नहीं करते जो इन्हें कुछ खाने को नहीं पूछते। इतना ही नहीं वृषभ राशि के जातक अपनी मां और बीवी के हाथों का घर पर ही बना मसालेदार खाना पसंद करते हैं। इनके नखरे इतने होते हैं कि इनके घर पर यदि बावर्ची होता है तो वह भी परेशान होकर नौकरी छोड़ देता है। वहीं दूसरी ओर जो यह खाना चाहते हैं अगर उसका स्वाद इन्हें पसंद नहीं आता तो इन्हें इस बात का बड़ा पछतावा होता है कि खाना बर्बाद हो गया।

मीन:
इस राशि के जातक खुलकर किसी के सामने भोजन को लेकर अपना प्रेम व्यक्त नहीं करते। इनके पास इनकी पसंद के खानों की लंबी चौड़ी लिस्ट होती है। इस राशि के जातकों को खाना यह एहसास दिलाता है कि इन्हें अपने जीवन से कितना प्रेम है। हालांकि अगर आप इन्हें किसी नए व्यंजन के लिए पूछेंगे तो आपकी यह बात इन्हें बहुत पसंद आती है। ये स्ट्रीट फूड के बहुत शौकीन होते हैं। अगर इनकी लिस्ट में जंक फ़ूड शामिल हो तो इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है।

सिंह:
सिंह राशि वाले अच्छे खाने के शौक़ीन होते हैं। खाते समय इन्हें कंपनी की ज़रुरत पड़ती है। हालांकि इन्हें खाना बनाना ज़्यादा पसंद नहीं होता लेकिन जब बात परिवार और दोस्तों की आती है तो इन्हें खाना बनाने में मज़ा आता है।



Click it and Unblock the Notifications
