Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
राशि के अनुसार होगा पहनावा तो किस्मत भी दिखाएगी जलवा
सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन परेशानी सिर्फ इस बात की रहती है कि खरीदारी के दौरान किस तरह के कपड़ों का चुनाव किया जाए। नया ट्रेंड देखा जाए या फिर जो आरामदायक है उसे चुना जाए या फिर कौन सा रंग अच्छा लग रहा है, इस फैक्टर पर ध्यान दिया जाए?

क्या आप जानते हैं कि कपड़े ऐसे भी होते हैं जो पहनने वाले व्यक्ति को नकारात्मकता से भर सकते हैं। उन कपड़ों को धारण करने से ही व्यक्ति का मन खराब हो जाता है और उसके असर से बनते हुए काम में भी लाभ नहीं मिल पाता है।
वहीं दूसरी तरफ, यदि व्यक्ति अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए वस्त्रों का चयन करेगा तो उसे रोजमर्रा के जीवन में फायदे मिलने शुरू हो जाएंगे। वो खुद में सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकेगा। मन हल्का लगेगा और किस्मत का भी साथ मिलेगा। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि किस राशि के लिए किस तरह के वस्त्र अच्छे रहेंगे।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क:
इस राशि के जातकों को आमतौर पर तड़क भड़क वस्त्र पसंद आते हैं। इन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दूसरे लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं। अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए ये उम्र और जगह के बारे में भी ज्यादा नहीं सोचते हैं।
इस राशि के लोगों के लिए हल्के रंग के कपड़े ठीक रहेंगे। सोबर और शालीन कपड़ों में इनकी पर्सनालिटी गंभीर नजर आएगी।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक:
इन राशि के जातकों का जैसा मन होता है, उनका पहनावा भी वैसा ही होता है। अगर इनका मन अच्छा और खुशी से भरा हुआ रहेगा तो ये अच्छे से कपड़े पहनते हैं। मगर मूड हल्का सा भी खराब होने पर ये कुछ भी उल्टा सीधा पहन लेते हैं। इन्हें ये समझना चाहिए कि अपना मूड अच्छा रखने के लिए अच्छे कपड़े पहनें, ना कि मूड के अच्छे होने पर कपड़ों का निर्णय लें।

धनु, मकर, कुंभ, मीन:
इन राशियों के जातकों का स्टाइल सेंस सबसे बढ़िया होता है। ये ट्रेंड और समय के हिसाब से अपना पहनावा चुनते हैं। ये दूसरों को अपनी स्टाइलिंग खूबी से प्रभावित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications