Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राशि के हिसाब से पहने रत्न
हम में से कई लोगों का विश्वास रत्नो पर होता है। उनका मानना है कि रत्न हमारी भाग्य दशा को बदल सकता है। यह रंक को राजा और राजा को रंक बना सकता है। घर में अगर किसी कि तबियत लगातार खराब चल रही है, नौकरी नहीं मिल रही या किसी लड़की की शादी नहीं हो रही है, तो लोग अधिकतर रत्न की ओर रुख करते हैं।
अपनी राशि के अनुसार अगर रत्न धारण करें तो आपकी किसमत चमक सकती है। लेकिन सामान्यत: रत्नों के बारे में भ्रांति होती है जैसे विवाह न हो रहा हो तो पुखराज पहन लें, मांगलिक हो तो मूँगा पहन लें, गुस्सा आता हो तो मोती पहन लें। मगर कौन सा रत्न कब पहना जाए इसके लिए कुंडली का सूक्ष्म निरीक्षण जरूरी होता है।
यूँ ही रत्न पहन लेना नुकसानदायक हो सकता है।अपने लिए राशि उपयुक्त रत्न जान लेने के पश्चात आपके लिए यह जान लेना आवश्यक है कि इन रत्नों को धारण करने की सही विधि क्या है।

मेष: सन स्टोन, ब्लड स्टोन या रक्ताश्म
अगर आपके जन्म की तिथि 21 मार्च और 10 अप्रैल के बीच में है तो आपकी राशि मेष है। आपके लिये रक्ताश्म या फिर हीरा एक अच्छा रत्न रहेगा।

वृषभ: पन्ना
अगर आपके जन्म की तिथि 20 अप्रैल और 20 मई के बीच में है तो आपकी राशि वृषभ है। आपका जन्म रत्न पन्ना है।

मिथुन: मोती
आप मई 21 और जून 21 के बीच में पैदा हुए हैं तो, मिथुन आपकी कुण्डली है। आपके लिये मोती भाग्यशाली रत्न है।

कर्क: मूनस्टोन
आप 22 जून और 22 जुलाई के बीच पैदा हुए हैं तो आपकी कुण्डली कैंसर है। जगमगाता सफेद मूनस्टोन या चन्द्रमणि आपके लिये भाग्यशाली है।

सिंह: रूबी या माणिक
आपकी जन्म तिथि 23 अगस्त से 23 जुलाई के बीच है तो रूबी पहने। यह सूर्य ग्रह का रत्न है।

कन्या: नीलम
अगर आपकी जन्म तिथि 23 अगस्त से 22 सितंबर है तो आपको नीलम सूट करेगा।

तुला: पेरीडॉट
आपका जन्म अगर 22 अक्टूबर - 23 सितम्बर के बीच हुआ है तो आपके लिये भाग्यशाली रत्न पेरीडॉट है।

वृश्चिक: जंबुमणि
21 नवंबर से अक्टूबर 23 के बीच पैदा हुए लोग जंबुमणि धारण कर सकते हैं।

धनु: पुखराज
जिस व्यक्ति का जन्म 21 दिसंबर से नवंबर 22 के बीच हुआ है , उसे पुखराज पहनना चाहिये। यहां तक कि नीलम और माणिक भी इस कुण्डली के लिए भाग्यशाली रत्न माना जाता है।

मकर: तृणमणि
जिसकी जन्म तिथि 22 दिसंबर और 19 जनवरी के बीच है, उसे तृणमणि पहनना चाहिये। यह एक भाग्यशाली है।

कुंभ: गार्नेट
जिसकी राशि कुंभ है और जन्म 18 जनवरी और 20 फरवरी के बीच हुआ है उसे, गार्नेट( याकूब या रक्तमणि) पहनना चाहिये। गार्नेट सूर्य का उपरत्न माना गया है। इसे माणिक की जगह पहना जाता है।

मीन: एक्वामरीन
जिन लोगों का जन्म 19 फरवरी और 20 मार्च के बीच में हुआ है , उनके लिये सबसे अच्छा रत्न एक्वामरीन होता है।



Click it and Unblock the Notifications
