Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Guru Gochar 2023: इस साल के सबसे बड़े राशि परिवर्तन के लिए हो जाएं तैयार, सभी 12 राशियों पर होगा प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। यह जातक की कुंडली में शिक्षा, दान-पुण्य, धार्मिक कर्म, संतान और तरक्की का कारक माना गया है। साल 2023 में बृहस्पति से जुड़ा एक बहुत बड़ा गोचर होने वाला है। गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वह 1 मई 2024 तक इसी राशि में विचरण करेंगे। 22 अप्रैल को गुरु का मेष राशि में गोचर अस्त स्थिति में होगा और वह 30 अप्रैल को उदय हो जाएंगे।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं 12 साल बाद 22 अप्रैल 2023 को गुरु के मेष राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को गुरु गोचर से मिलेजुले प्रभाव मिलने की उम्मीद है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आपको अपने लक्ष्यों का निर्धारण करना होगा और उसके लिए सही रणनीति तैयार करनी होगी। आप काम पूरा करने की जल्दबाजी दिखाने से बचें। इस अवधि में आपको परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आप धन की बचत कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में कुछ परिणाम नहीं मिल सकेंगे। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है। नौकरी या व्यापार से जुड़े लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है जो लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेंगी लेकिन धन पाने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। करियर के लिहाज से ये समय बहुत उत्तम रहेगा। दफ्तर में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और नजदीकी बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं।

कर्क राशि:
कामकाज के क्षेत्र में आप लंबे समय से जिस बदलाव की उम्मीद कर रहे थे वो पूरा हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों के जीवन में भी परिवर्तन आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। घर परिवार का माहौल सुख और शांति से भरा रहेगा। इस अवधि में पिता के स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। यदि कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है तो फैसला आपके हक़ में आ सकता है। प्रेमजीवन में अपने पार्टनर के लिए समय निकालें।

सिंह राशि:
गुरु के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से आपको शुरुआत में थोड़ी मुश्किलें हो सकती हैं लेकिन आगे चलकर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आप इस अवधि में कई महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी और इससे आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि बिना सोचे समझे धन निवेश न करें। सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। हालांकि अक्टूबर के बाद स्थिति में सुधार आएगा और कोई बड़ा लाभ हाथ लग सकता है।

तुला राशि:
इस राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें शुरूआती झटके लग सकते हैं लेकिन उसके बाद कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। सितंबर के बाद वैवाहिक जीवन में भी अनुकूलता बढ़ेगी और आप खुद को अपने जीवनसाथी के करीब पाएंगे। इस गोचर के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी मगर इसके लिए आपको सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए हितकारी रहेंगे।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवधि में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से लापरवाही करना आप लिए उचित नहीं है। जरा सी चूक आपको अस्पताल पहुंचा सकती है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी नजर आती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी मगर इसके लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना होगा। सिंतबर के बाद आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार आपको प्रसन्न कर देगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो चीजें हाथ से निकलती नजर आएंगी। आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे जिसका नकारात्मक असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। झगड़े और तनाव की स्थिति आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। इस राशि के छात्रों की एकाग्रता बंग हो सकती है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे हालात आपके नियन्त्रण में आ सकेंगे। आपको इस अवधि में अपने कुल देवी अथवा देवता की पूजा करनी चाहिए। पितृदोष को दूर करने के उपाय करें।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। यह गोचर आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है परिवार के साथ आपको करियर पर भी फोकस करने की जरूरत होगी। हालांकि अक्टूबर के बाद परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और घर का माहौल सकारात्मक होगा। नौकरीपेशा जातकों की बात करें तो उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। आप कोई बड़ी संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि:
इस अवधि में आपका दोस्तों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। आप आलस का शिकार हो सकते हैं जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसका खराब असर आपकी सेहत पर भी नजर आएगा। इतना ही नहीं, आपके महत्वपूर्ण काम भी अटक सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आप अक्टूबर तक बेवजह की यात्रा करने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम और निकटता बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन आपको थोड़ी मेहनत भी करनी होगी। इससे आप आर्थिक स्थिति में भी सुधर ला सकेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि:
इस अवधि में आपको अपने संवाद के तरीके पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा कोई बड़ी परशानी आ सकती है। साफ़ और ताजा भोजन करें। आर्थिक रूप से आपको शुरुआत में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में पैसों को लेकर विवाद भी हो सकता है। मगर यह समस्या आगे चलकर ठीक हो जाएगी। आप शत्रु पक्ष को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन उनसे एक कदम आगे रहने में सफल होंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











