Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hanuman Jayanti 2022: राशि अनुसार संकटमोचन को प्रसन्न करने की जानें विधि
चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जयंती का उत्सव 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस मौके पर देशभर के हनुमान मंदिरों में विशेष साज सजावट की जाती है। मगर कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह से गया नहीं है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन आप भी घर से बाहर निकलने से बच सकते हैं और इस विधि से घर पर ही पूजा करके बजरंगबली का आशीर्वाद पा सकते हैं।
घर पर रहकर इस विधि से करें पूजा

आप सुबह जल्दी उठ जाएं। स्नानादि के पश्चात् सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। घर के मंदिर को साफ़ सुथरा करके पूजा की तैयारी करें। आज के दिन राम भक्त हनुमान को चूरमे का भोग लगाएं। हनुमान जी के प्रिय सिंदूर को तेल में मिलाकर उन्हें चढ़ाएं। अब दीप जलाकर 'ऊँ रामदूताय नम:' मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। प्रभु श्री राम की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके पश्चात् आप जरुरतमंद लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था कर सकते हैं अथवा उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करें।

मेष:
इस राशि के जातक एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें। बजरंगबली पर बूंदी चढ़ाएं और फिर गरीब बच्चों में बांटें।

वृषभ:
आपके लिए रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करना फलदायी रहेगा। मुमकिन हो तो आज हनुमानजी पर मीठा रोट चढ़ाकर बंदरों को खिला दें।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन अरण्यकांड का पाठ करना चाहिए। आप हनुमानजी पर पान चढ़ाएं और फिर इसे गाय को खिला दें।

कर्क:
आप आज के दिन पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें। हनुमानजी पर पीले फूल चढ़ाकर इन्हें जल में प्रवाहित करें।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों को रामचरितमानस के बाल-कांड का पाठ करना चाहिए। आप हनुमानजी पर गुड़ की रोटी चढ़ाकर किसी भूखे व्यक्ति को खिलाएं।

कन्या:
रामचरितमानस के लंका-कांड का पाठ करने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। अपने घर के मंदिर में हनुमान जी के लिए शुद्ध घी के 6 दीपक जलाएं।

तुला:
आप आज रामचरितमानस के बाल-कांड का पाठ करें। हनुमान जी को खीर का भोग लगाएं और फिर गरीब बच्चों में बांट दें।

वृश्चिक:
इस राशि के लोगों को हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए। आप हनुमानजी पर गुड़ वाले चावल चढ़ाकर गाय को खिला दें।

धनु:
धनु राशि के लोग रामचरितमानस के अयोध्या-कांड का पाठ करें, ये आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही हनुमानजी पर शहद चढ़ाकर खुद प्रसाद रूप में खाएं।

मकर:
रामचरितमानस के किष्किन्धा कांड का पाठ करना आपके लिए फलदायी रहेगा। यदि संभव हो तो हनुमानजी पर मसूर चढ़ाकर मछलियों को खिलाएं।

कुंभ:
आप हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विशेष कृपा पाने के लिए रामचरितमानस के उत्तर-कांड का पाठ करें। हनुमानजी पर मीठी रोटियां चढ़ाकर भैसों को खिलाएं।

मीन:
मीन राशि के जातक हनुमंत बाहुक का पाठ करें। यदि संभव हो तो हनुमानजी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा या पताका चढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
