Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
हनुमान जयंती 2019: 19 अप्रैल को अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, होगी विशेष कृपा
चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अप्रैल, शुक्रवार को है। इस ख़ास मौके पर हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर भक्त यदि खास उपाय करें तो उन पर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है। वहीं यदि राशि के हिसाब से उनकी उपासना की जाए तो इसका फल और भी शुभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि 19 अप्रैल को मनाए जाने वाले हनुमान जयंती के मौके पर आप अपनी राशि के आधार पर कैसे कृपा पा सकते हैं।

मेष राशि:
इस राशि के लोग एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें। हनुमान जी पर बूंदी चढ़ाएं और गरीब बच्चों में भी बांटें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक रामचरितमानस के सुंदर कांड का पाठ करें। आप हनुमान जी पर रोट अर्थात मीठी रोटी चढ़ाकर बंदरों को खिलाएं।

मिथुन राशि:
आप रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करें। मिथुन राशि के लोग बजरंगबली पर पान चढ़ाकर गाय को खिलाएं।

कर्क राशि:
इस राशि के लोगों को पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करना चाहिए। राम भक्त हनुमान पर पीले फूल चढ़ाकर जल में प्रवाहित कर दें।

सिंह राशि:
रामचरितमानस के बाल कांड का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सबके प्रिय हनुमान जी को गुड़ की रोटी का भोग लगाएं उसके पश्चात भिखारी को खिलाएं।

कन्या राशि:
इस राशि के लोग बजरंगबली की कृपा पाना चाहते हैं तो इन्हें रामचरितमानस के लंका कांड का पाठ करना चाहिए। आप हनुमान मंदिर जाकर शुद्ध घी के 6 दीपक जलाएं।

तुला राशि:
आप रामचरितमानस के बाल कांड का पाठ करें। हनुमान जी पर खीर चढ़ाएं और गरीब बच्चों को खिलाएं, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातक हनुमान अष्टक का पाठ करें। आप प्रभु को प्रसन्न करने के लिए गुड़ वाले चावल चढ़ाकर गाय को खिलाएं।

धनु राशि:
रामचरितमानस के अयोध्या कांड का पाठ करने से आपको फायदा होगा। आप बजरंगबली को शहद अर्पित करें और स्वयं उसे प्रसाद के रूप में खाएं।

मकर राशि:
रामचरितमानस के किष्किन्धा कांड का पाठ करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। हनुमानजी पर मसूर चढ़ाकर उसे मछलियों को डालें, सुख समृद्धि में इजाफा होगा।

कुम्भ राशि:
कुम्भ राशि के लोग रामचरितमानस के उत्तर कांड का पाठ करें। आप हनुमानजी पर मीठी रोटियां चढ़ाकर भैसों को खिलाएं।

मीन राशि:
आपके लिए हनुमंत बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा तथा हनुमानजी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा या पताका चढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
