For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Health Horoscope 2023: साल 2023 में सेहत को लेकर ये राशियां रहें सचेत

|

जल्द ही हम साल 2022 को अलविदा कहेंगे और एक नई उम्मीद के साथ 2023 का स्वागत करेंगे। आने वाला यह साल स्वास्थ्य के मामले में सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, अगर आप जानना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए स्वास्थ्य राशिफल 2023 लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं सेहत के मामले में यह नया साल आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष:

मेष:

मेष राशि वालों के लिए साल 2023 स्वास्थ्य के मामले में कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। छोटी-छोटी दिक्कतें लगी रहेंगी। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव भी काफी बढ़ सकता है। साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपको टाइफाइड, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके बाद आपकी सेहत में कुछ सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिंता से दूर रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप नियमित दिनचर्या का पालन करें।

वृषभ:

वृषभ:

आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छी नहीं होगी। आपको स्वास्थ्य संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं। ग्रहों की बदली हुई चाल का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, विशेष रूप से जून से लेकर नवंबर तक आपको काफी संभलकर रहना होगा। सेहत में सुधार के लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी कई चक्कर लगाने पड़ेंगे। आपकी सेहत पर काफी पैसा भी खर्च हो सकता है।

मिथुन:

मिथुन:

मिथुन राशि वालों को उदर रोग होने की संभावना है। छोटी-छोटी लापरवाही के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। साल की शुरुआत में आपकी सेहत मैं गिरावट आने के आसार हैं। इसके अलावा इस दौरान कोई दुर्घटना भी हो सकती है और आपको चोट भी लग सकती है। वाहन आदि का प्रयोग करते समय आप पूरी सावधानी बरतें। बीच में स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है लेकिन अक्टूबर के बाद एक बार फिर आपकी मुश्किलें शुरू हो जाएंगी।

कर्क:

कर्क:

कर्क राशि वालों को सेहत के मामले में मिलाजुला परिणाम मिलने वाला है। यदि आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। लापरवाही का गंभीर परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। मई का महीना आपके लिए प्रतिकूल नजर आ रहा है। इस दौरान आपको हृदयत या फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा समय-समय पर आप डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। अगस्त से लेकर सितंबर तक आपको बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।

सिंह:

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को साल की शुरुआत में ही शरीर द्वारा संकेत मिलने लगेंगे। ऐसे में आपको जरा सी भी लापरवाही बरतने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी समस्या होने पर उसे अनदेखा करने की गलती आप न करें। आपको उदर रोग, नसों से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव और अवसाद तथा गुप्त समस्या होने के आसार है। इसके अलावा आपको आंत में भी कोई परेशानी हो सकती है। हालांकि अप्रैल के महीने में कुछ सुधार आने की संभावना है। साल के अंत में खान पान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या:

कन्या:

साल के शुरुआती कुछ महीने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए बेहतर साबित होंगे, लेकिन अप्रैल से आपकी मुश्किलें शुरू हो सकती हैं। असंतुलित खानपान और अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होने की संभावना है। आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे तो पूरे साल आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। काम के साथ-साथ आप पर्याप्त आराम भी करें और बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। इसके अलावा आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करना चाहिए। रोजाना खुली हवा में सैर करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

तुला:

तुला:

सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकता है यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है दरोगा आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहे साथ ही अपनी सेहत को लेकर आप सजग रहें मई का महीना आपके लिए कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा इस अवधि में आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सतर्क रहेंगे और धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा नवंबर का महीना आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा साबित होगा साल के अंत तक आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है

वृश्चिक:

वृश्चिक:

सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को आप हल्के में न लें इस दौरान आपको पेट और बड़ी आंत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको नेत्र रोग और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से अप्रैल का महीना आपके लिए कुछ ज्यादा ही कमजोर रहेगा। इस अवधि में तनाव बढ़ने के कारण भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।

धनु:

धनु:

आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बाहर का भोजन करने से बचें। इसके अलावा बासी भोजन से भी आपको परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना है। आपका पाचन तंत्र कमजोर रहेगा, साथ ही आपको पेट में जलन किसी तरह का अल्सर आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप संतुलित भोजन के साथ आप हल्का-फुल्का व्यायाम भी करते रहें।

 मकर:

मकर:

मकर राशि वालों को विदेश से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है आपको छाती में जकड़न जलन फेफड़ों का संक्रमण जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है अपनी सेहत को लेकर इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेंगी ताकि आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है आपको अच्छे खान-पान के साथ आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है इसके अलावा आपको अपनी लाइफ स्टाइल में भी बदलाव लाने की जरूरत है समय पर भोजन करने के साथ आप समय पर सोने का भी प्रयास करें देर रात तक जागना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा

कुंभ:

कुंभ:

साल की शुरुआत में सेहत पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है आपको आंखों पिक्चर कंधे से जुड़ी तकलीफ हो सकती है अप्रैल के बाद आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है इस दौरान आपको चोट लगने की संभावना या फिर आपको गले से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती है धीरे-धीरे आपकी इन समस्याओं में थोड़ी कमी आएगी लेकिन आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है साल के अंत में आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा और आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे

मीन:

मीन:

जनवरी के मध्य में आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। छोटी सी भी समस्या होने पर आप डॉक्टर से सलाह लें और उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा आपको कोई बड़ा रोग हो सकता है। अप्रैल के महीने में आपको नेत्र रोग, दांतों में दर्द मुंह के छाले आदि या टॉन्सिल की समस्या भी हो सकती है। आपको पैरों, कंधों या जोड़ों में दर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है। आपको अक्टूबर के बाद कुछ राहत महसूस होगी।

Read more about: health horoscope
English summary

Health Horoscope 2023 in Hindi; Know Health Rashifal Predictions for all Zodiac Signs

Health Rashifal 2023: Let us know about your health horoscope 2023 for all the 12 zodiac signs in hindi. Read on.
Story first published: Wednesday, November 23, 2022, 9:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion