Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
राशि के आधार पर जानें पढ़ने-लिखने के मामले में कौन होते हैं अव्वल और कौन कमजोर, साथ ही जानें अपनी स्टडी-स्टाइल
जब पढ़ाई-लिखाई की बात आती है तब ज्यादातर लोग दबाव महसूस करते हैं। आगे चलकर यह प्रारंभिक शिक्षा हमारे करियर में अहम भूमिका निभाती है। मगर क्लास में सभी बच्चे एक जैसे नहीं होते हैं। कोई पढ़ने-लिखने में काफी तेज होता है तो कई बच्चों को परेशानी भी होती है। हर बच्चे के ऊपर क्लास में अच्छी रैंक लाने का प्रेशर होता है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि वो अपने पढ़ने-लिखने के स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव लाकर अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि राशि के आधार पर आप पढ़ाई-लिखाई में कैसे हैं और आपका स्टडी स्टाइल कैसा है।

मेष राशि:
इस राशि के जातक काफी अभिलाषी होते हैं। यदि इन्हें कोई कोर्स पसंद नहीं आता है तो भी ये अपनी हॉबी और पैशन के साथ उसे जोड़ कर उसमें रूचि पैदा करते हैं। ये अपनी पढ़ाई में काफी मेहनत और ऊर्जा लगाते हैं। इसी का नतीजा है कि ये अपने कोर्स को गहरायी से समझते और याद रख पाते हैं।

वृषभ राशि:
इस राशि के लोग मेहनती होते हैं और समय से अपना काम पूरा करने में यकीन रखते हैं ताकि इन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ये अपने प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए भी काफी मेहनत करते हैं। इनके काम करने का तरीका काफी व्यवस्थित रहता है।

मिथुन राशि:
इस राशि के लोग अपने नए-नए आईडिया दूसरे लोगों के साथ साझा कर देते हैं। ये दूसरों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। ये अन्य लोगों की मदद करने में यकीन करते हैं मगर कम्पटीशन की इस दुनिया में यही इनके पीछे रह जाने की असली वजह है। वैसे ये अपनी पढ़ाई को लेकर काफी फोकस रहते हैं।

कर्क राशि:
प्रेशर की स्थिति में कर्क राशि के जातकों को दूसरे लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ती है। जब परीक्षा की घड़ी नजदीक आती है तब ये अपना फोकस खोने लगते हैं। दबाव की स्थिति हैंडल करना इनके लिए मुश्किल है। आपको अपना कंसंट्रेशन बढ़ाने की प्रैक्टिस करनी होगी। इससे आप अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

सिंह राशि:
इस राशि के लोगों को जिस चीज में रूचि नहीं है उसके बारे में ये पढ़ना पसंद नहीं करते हैं। आप बहुत जल्दी अपना मोटिवेशन खो देते हैं आपको जो विषय पसंद हैं, उसके बारे में जानकारी जुटाना आपको ज्यादा अच्छा लगता है।

कन्या राशि:
इस राशि के लोग क्रिएटिव सोचने और पढ़ने के मामले में काफी अच्छे होते हैं। आप वोकल ट्रेनिंग में ज्यादा जोर देते हैं क्योंकि इससे आप चीजों को अच्छे से याद रख पाते हैं। आप में विश्लेषण करने की गजब की क्षमता है जो आपको एक होनहार छात्र बनने में मदद करती है।

तुला राशि:
इस राशि के लोग अपनी पढ़ाई और खेलकूद के बीच काफी अच्छा संतुलन बनाये रखते हैं। ये काफी व्यवस्थित रहना पसंद करते हैं जिसकी वजह से आप एक समय में एक विषय पर ही ध्यान देते हैं। इसका फायदा भी आपको मिलता है। कभी कभी आपको अपने दोस्तों के साथ भी समय निकालकर पढ़ना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोग जब पढ़ाई के लेकर दृढ़ निश्चय कर लेते हैं तब खुद को उस माहौल में ढालने का पूरा प्रयास करते हैं। अपना मोबाइल फोन बंद कर देते हैं, कमरे के अंदर ही अपना खाने-पीने का इंतजाम कर लेते हैं ताकि बिना किसी बाधा के वो अपनी पढ़ाई कर सकें। इस राशि के लोगों में काफी फोकस रहता है जिससे वो अपने लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं।

धनु राशि:
इस राशि के लोग बड़े-बड़े सपने देखते हैं। इनके पास भले ही समय की कमी हो तब भी ये बड़े लक्ष्य निर्धारित करते हैं। आपको अपने कोर्स को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लेने की सलाह दी जाती है। इससे आपके लिए अपने सब्जेक्ट को समझना आसान होगा। आपको अपना पूरा समय लगाना चाहिए और अपने टास्क को पूरा करना चाहिए।

मकर राशि:
इस राशि के लोगों का मुकाबला जब अपने ही दोस्तों के साथ होता है तब इनका प्रदर्शन निखर कर सामने आता है। बेहतर करने की चाह में ये बेहतरीन परफॉरमेंस देते हैं। ये अपने साथियों से किसी भी कीमत पर पीछे रहना पसंद नहीं करते हैं। मकर राशि वाले अपने करियर को लेकर काफी सीरियस होते हैं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक बहुत ही शांत दिमाग के साथ विश्लेषण करके अपनी समस्या का हल निकाल लेते हैं। ग्रुप प्रोजेक्ट बनाने के समय में ये दूसरों की भी काफी मदद करते हैं। ये बहुत अच्छे टीम प्लेयर होते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक परीक्षा के समय में पढ़ाई पूरी करने के पर्याप्त समय निकाल लेते हैं। ये खुद को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। पढ़ाई पूरी करने के लिए ये खुद को झोंक देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
