Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य
Hindu Nav Varsh 2022 Rashifal: जानें आने वाले 12 महीने आपकी राशि के लिए कैसे रहेंगे
आमतौर पर हम सभी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, 1 जनवरी को नए साल के आगमन के रूप में चिन्हित करते हैं। लेकिन जब हम हिंदू कैलेंडर की तरफ देखते हैं तो नए वर्ष का शुभारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ होता है। इस साल हिंदू नव वर्ष का आगाज 2 अप्रैल से हो रहा है। आने वाला यह साल कुछ लोगों के लिए बड़ा ही शुभ रहने वाला है तो वहीं कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा हिंदू नव वर्ष सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने और अधिक जोखिम लेने की जरूरत है। आने वाले समय में आपको इसका ईनाम जरुर मिलेगा। आप इस समय के आसपास धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। आपके निरंतर प्रयास से आपको बहुत कुछ हासिल होगा। इस दौरान आपकी मानसिकता में बदलाव आएगा और आपके रिश्ते की प्रगाढ़ता भी बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपको अपने साथी के नजरिए को समझने की जरूरत है। जो लोग विज्ञान, विशेष रूप से खनन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं,उन्हें काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो आपको तुरंत उस पर ध्यान देने की जरूरत है। खानपान पर विशेष ध्यान दें और खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम करें। आपको अपने साथियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सफलता आपको जल्द ही मिलेगी।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
आपके शिक्षक या वरिष्ठ आपका समर्थन करेंगे और इस तरह आपको कई अवसर भी प्राप्त होंगे। कुछ समय में आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिहाज से कुछ अच्छा बदलाव होगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सफलता का अनुभव होगा और वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी के योग बन रहे हैं। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ समझौता करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
यदि आप अपने जीवन के नए चरण में कदम रख रहे हैं, तो आपके लिए कई संभावनाएं होंगी। कामकाज की बात करें तो अप्रैल के आसपास आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आपके प्रियजन सुखी और सुरक्षित रहेंगे। यात्रा की संभावना कम ही नजर आती है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से संवाद करने की कोशिश करें ताकि आप दोनों के बीच दूरियां न बढ़ें। खानपान के प्रति लापरवाही करने की आदत छोड़ दें।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
अगर आप स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखना चाहते हैं तो अपने खान-पान पर ध्यान दें और रोजाना व्यायाम करें। जो लोग अविवाहित हैं और अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनकी शादी होने की संभावना है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आपको अपने पार्टनर की खूबियों को जानने का मौका मिलेगा। करियर की बात करें तो आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में सबके साथ काम करने का प्रयास करें।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
साल का पहला भाग आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा, लेकिन दूसरे हिस्से में आपको कुछ अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आप उस दौरान करियर के लिहाज से दमदार प्रदर्शन करेंगे। आपको अच्छे कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देने की जरूरत है, यह आपको काम में आगे बढ़ने में मदद करेगा। विवाह के बंधन में बंधने का यह अनुकूल समय है। अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आगे की योजना बनाएं। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
निर्णय लेते समय शांत रहें, जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा सब कुछ खराब हो सकता है। यदि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो आप सफल होंगे। यदि आप शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल के बाद से समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और समय की कसौटी पर खरे उतरेंगे। मेहनत से आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको भावनात्मक और शारीरिक दोनों पक्षों पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए मेडिटेशन और योगा करें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिताएंगे। आप एक अच्छे नेता भी साबित होंगे और लोग आपका अनुसरण कर सकते हैं। अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है। आपको अपनी प्राथमिकताएं तय कर लेनी चाहिए।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
इस राशि के व्यवसायियों की रुचि नए उपक्रमों और अवसरों में होगी। आगे बढ़ने का एक सुरक्षित तरीका चुनें क्योंकि जोखिम लेना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको सही रास्ते पर रहने की जरूरत है। आप धैर्य बनाये रखें और विचलित होने से बचें। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने पारिवारिक जीवन की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। अपने सपनों को हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही स्वस्थ वातावरण में रहने की कोशिश करें, प्रदूषित क्षेत्रों में जाने से बचें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
अगर आप शादी करना चाहते हैं तो अभी सही समय है। आपका परिवार आपका समर्थन करेगा और जब भी आपको उनकी आवश्यकता होगी वो आपके साथ रहेंगे। आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर की बात करें तो आप अपने काम को एन्जॉय करेंगे। अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो ये समय अच्छा है। अगर आप एक सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो आपको अपने परिवार के लिए भी समय निकलना होगा।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप अपने करियर को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे और इससे आप अपने सपनों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। जो लोग समाज सेवा के कार्यों में लगे हैं, उनसे समाज को लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने संचार कौशल पर काम करने की ज़रूरत है। आपका मजाकिया स्वभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। व्यवसायियों को अपनी दीर्घकालिक साझेदारी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और खानपान के प्रति कोई लापरवाही न करें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
करियर के लिहाज से आपको इस साल नए अवसर प्राप्त होंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस अवधि में आप सकारात्मक रहेंगे। वर्ष का दूसरा भाग काफी व्यस्त रहेगा। आप कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई जोखिम न लें। आप सफल जरुर होंगे। आपको अपनी मानसिक शांति के पर फोकस करने की जरूरत है। इसके लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications