Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Holi Lucky Color 2022: इस साल होली पर नहीं पड़ेगा कोई भी भंग, इस्तेमाल करें अपना लकी रंग
होली का पर्व साल में एक बार आता है और इसकी तैयारियां कई हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती हैं। जहां बाजार रंग-गुलाल और पिचकारियों से सज जाते हैं तो वहीं पकवानों की भीनी भीनी सुगंध भी माहौल को मजेदार बना देती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में रंगों का बहुत ज्यादा महत्व है। ये रंग जीवन में काफी मायने रखते हैं। होली के पर्व में भी व्यक्ति को रंगों का चयन बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि होली 2022 में आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कौन से रंग शुभ रहेंगे।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए लाल, नारंगी और पीला रंग शुभ रहेगा। इस होली पर आप नीला और हरा रंग इस्तेमाल करने से बचें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक इस साल हरे, नीले और सिल्वर रंग से होली खेल सकते हैं। आप लाल, पीला और नारंगी रंग से होली न खेलें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस साल हरे और सिल्वर रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। आप लाल और नारंगी लगवाने से बचें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए पीला और सिल्वर रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। आप काला और नीला रंग लगवाने से बचें।

सिंह राशि:
आपके लिए लाल, नारंगी और पीले रंग से होली खेलना बहुत ही शुभ रहेगा। आप इस साल कोशिश करके [हरा और नीला रंग लगवाने से बचें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक इस होली पर हरा और सिल्वर रंग का इस्तेमाल करें। आप होली के दिन भूलकर भी लाल या नारंगी रंग न लगाएं।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए सिल्वर रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। इसके साथ नीला और हरा रंग भी अच्छा रहेगा। आप भूलकर भी लाल, पीला या नारंगी रंग लगाने से बचें।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए होली पर लाल, पीला, नारंगी और सिल्वर रंग खेलना शुभ रहेगा। आप नीला रंग इस्तेमाल करने से बचें।

धनु राशि:
इस साल धनु राशि के लोगों को पीले, नारंगी और लाल रंग से होली खेलने की सलाह दी जाती है। नीला रंग आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों के लिए नीला रंग बहुत ही शुभ रहेगा। इसके साथ आप होली खेलने के लिए काले और हरे रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मगर लाल, पीला और नारंगी रंग का प्रयोग करने से बचें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के के लोगों के लिए नीले, हरे और काले रंग से होली खेलना बहुत शुभ रहेगा। मगर आप नारंगी, पीला और लाल रंग लगवाने से बचें।

मीन राशि:
मीन राशि के लोगों के लिए पीले और नारंगी रंग से होली खेलना बहुत शुभ रहेगा। आप नीला, काला और हरा रंग लगवाने से बचें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
