Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Holi Rashifal 2023: क्या इस बार की होली आपके जीवन में भी भरेगी रंग, बताएगा आपका राशिफल
भारत तीज-त्योहारों का देश है और जिनमें होली एक ऐसा पर्व है जिसे लेकर मन में अलग ही उत्सुकता रहती है। इस त्योहार को बच्चे-बड़े सभी खूब एंजॉय करते हैं। इस पर्व की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। बाजारों में तरह तरह के रंग-गुलाल तो वहीं हर आकार और डिज़ाइन की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का उत्सव हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह ऐसा त्योहार है जब शरीर पर ही नहीं जीवन में भी अलग अलग रंग लगते हैं। पुराने रिश्तों पर पड़ी धूल दूर होती है तो वहीं नए रिश्ते की बुनियाद रखी जाती है। ऐसा माना जाता है कि होली का पर्व सभी राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि होली 2023 सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए होली का पर्व उत्साह से भरा होगा। यह आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका मन क्रिएटिव कामों में लगेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि:
इस होली पर आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। वहीं कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। इस होली पर आपको तोहफे भी मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोग इस होली का भरपूर आनंद लेंगे। आप परिवार को पूरा समय देंगे। इससे घर के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पेशेवर जीवन में भी संतुलन बनाकर चलेंगे जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

कर्क राशि:
होली 2023 आपके लिए सुखद रहने की उम्मीद है। आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आप इस पर्व का भरपूर आनंद उठाएंगे। इस बार की होली आपको लंबे समय तक याद रहने वाली है।

सिंह राशि:
यदि आप जीवन में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इस होली पर आपकी सभी समस्याओं का निवारण हो जायेगा। आप इस पर्व का आनंद उठाएंगे। परिवार को समय देंगे। कुछ पुराने रिश्तों में फिर से ताजगी आएगी।

कन्या राशि:
कन्या राशि के मन में चल रही उथल-पुथल होली के पर्व के दिन शांत हो जाएगी। आप सुकून का अनुभव करेंगे। आपको मानशिक शांति प्राप्त होगी। साथ ही आपको अपने कामकाज में कामयाबी हासिल होगी। कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

तुला राशि:
इस राशि के लोगों के लिए होली का पर्व कुछ खास नहीं रहेगा। जीवन में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। पैसों के मामले में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मगर होली के कुछ दिनों बाद आपकी इस स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि:
इस साल की होली आपके लिए शुभ रहेगी। पसेशेवर और निजी जिंदगी में तालमेल बिठाकर चलने से आपको फायदा होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री होने की उम्मीद है।

धनु राशि:
आपको होली के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आपका रिश्ता एक कदम आगे बढ़ सकता है।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों को होली 2023 में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप अपने जीवन में किसी खास का इंतजार कर रहे थे तो वो ख्वाहिश पूरी हो सकती है। पैसों के लिहाज से ये समय कुछ ठीक नहीं रहेगा।

कुंभ राशि:
आपके लिए होली का त्योहार शुभता से भरा रहेगा। इस दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में कुछ परेशानी आएगी लेकिन उसका निवारण जल्द ही हो जायेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक होली उत्सव का जमकर लुत्फ उठाएंगे। आपके लिए ये दिन जीवन में कुछ बड़े बदलाव लेकर आएगा। घर में पैसों की आमद होगी। पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से भी ये समय बहुत बढ़िया रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
