Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Holi 2023: होली के रंग भी बदल सकते हैं आपका भाग्य, बस राशिनुसार करें इनका चुनाव
होली एक ऐसा त्योहार है जिसकी उत्सुकता हर उम्र के लोगों में देखी जाती है। यह सिर्फ रंगों का पर्व ही नहीं है बल्कि ये जीवन में रंगों के महत्व को भी दर्शाते हैं। फाल्गुन माह में आने वाला यह त्योहार विभिन्न रंगों के साथ उमंग और उत्साह लेकर आता है। रंग सकारात्मकता के साथ साथ नकारात्मक प्रभाव का भी संचार करती है। होली के दिन सही रंगों का इस्तेमाल किया जाये तो ये सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आते हैं। साल 2023 में होली का उत्सव 8 मार्च को मनाया जाएगा। रंगो का कनेक्शन भाग्य से जुड़ा माना जाता है। सही रंगों का इस्तेमाल करके किस्मत बदली जा सकती है, वहीं कुछ रंग जीवन में परेशानी लेकर आ सकते हैं। तो चलिए बिना देर किये जानते हैं कि इस साल होली 2023 में आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए लकी रहने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को गुलाबी, पीले या सफेद रंगों से होली खेलनी चाहिए। ये आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता लेकर आएंगे। बृहस्पति और सूर्य की स्थिति से आपको लाभ होगा। होली के दिन सबसे पहले आप भगवान गणेश को तिलक लगाएं।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों को इस साल होली पर फ़िरोज़ा, हरा-सफेद और दूसरे ब्राइट रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको गहरे रंगों से बचना चाहिए। गहरे रंगों के बजाय हल्के रंगों को तरजीह दें। इस दिन अपने परिवार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की प्रार्थना करना हितकारी रहेगा।

मिथुन राशि:
इस राशि के लोगों को होली खेलना बहुत भाता है। इस होली पर भी आप वही जोश और उत्साह दिखाएं। आप इस साल नीले, पीले, गुलाबी, हरे और बैंगनी रंग से होली खेलें। लाल और काले रंगों से बचने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि:
इस साल होली के दिन आप पार्टी की मेजबानी कर सकते हैं। आप पर्व की शुरुआत गुलाल के रंगों के साथ करें। इस बार गुलाल के अलावा पानी वाले रंग से होली खेलना ज्यादा अच्छा रहेगा। आप इस दिन का भरपूर आनंद लेंगे।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों की सलाह दी जाती है कि वो सुबह उठकर भगवान सूर्य देव को जल और कुमकुम अर्पित करें। इसके बाद अपने पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें। होली खेलने के लिए लाल, मैजेंटा, हरा-पीला या पीले रंगों का प्रयोग करें। आपके जीवन की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

कन्या राशि:
इस राशि के लोगों को सियान (cyan) के सभी शेड्स पसंद आते हैं। आप 2023 की होली में हरे, समुद्र के नीले और शाही नीले रंग के लिए जा सकते हैं। ये रंग आपके जीवन में धन और समृद्धि को बढ़ावा देंगे। ये खूबसूरत रंग भाग्य और खुशियों को आकर्षित करते हैं।

तुला राशि:
तुला राशि वालों को हर रंग और शेड्स पसंद आते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है जो सुंदरता और प्रेम का कारक है। तुला राशि के लिए गुलाबी, नीला, सफेद और सभी ब्राइट रंग शुभ रहेंगे। होली पर्व की शुरुआत आपको अपने जीवनसाथी के साथ रंग खेल कर करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में सौभाग्य बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों को इस होली पर केवल गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप जीवन में शुभता लाने के लिए क्रिमसन लाल, गुलाबी-लाल, फ्यूशिया या सफेद रंग का प्रयोग करें। इस होली पर पानी के रंग से बचें।

धनु राशि:
इस राशि के लिए क्रिमसन पीले और सुनहरे रंग के सभी शेड्स लकी रहेंगे। इन रंगों के इस्तेमाल से जीवन में अनुकूलता आएगी। यदि संभव हो तो इस दिन रंग खेलने से पहले अपने शिक्षक से मुलाकात करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो होली की शुरुआत भगवान शिव की पूजा के साथ करें।

मकर राशि:
मकर राशि वालों को काले रंगों से बचना चाहिए। इस होली पर आप फ़िरोज़ा, सफ़ेद, पीला, रॉयल ब्लू आदि रंगों का चुनाव करना करें। चटक-चमकीले रंग जीवन में शुभता का कारक बनेंगे।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को सफेद, बैंगनी, गुलाबी रंग और फूलों से इस साल होली खेलनी चाहिए। आपको शनि मंदिर जाना चाहिए और सौभाग्य के लिए भगवान शनि को फ़िरोज़ा गुलाल अर्पित करना चाहिए। यदि शनि मंदिर जाना संभव न हो तो आप शिव मंदिर में जाकर महादेव को नीला गुलाल चढ़ाकर प्रार्थना कर सकते हैं।

मीन राशि:
यदि आपकी राशि मीन है तो आपको पीले रंग के शेड्स- केरेमेल येलो, ब्राइट येलो, साइट्रस येलो, तथा लाल और सफेद का चुनाव करना चाहिए। ये सभी मीन राशि के लिए उपयुक्त रंग हैं। इन रंगों से होली खेलने से निश्चित रूप से जीवन में बेहतरी आएगी तथा समृद्धि और सौभाग्य का साथ मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
