Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस होली पर 499 साल बाद बन रहा है गजकेसरी योग, जानें आपके लिए ये शुभ रहेगा या अशुभ
आज भारत में होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। ये बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंग खेला जाता है। इस साल छोटी होली 9 मार्च को मनाई जा रही है।

कई वर्षों के बाद होलिका दहन पर खास संयोग बन रहा है और इस संयोग का नाम है गजकेसरी योग। गौरतलब है कि 499 साल के बाद होली पर ऐसा संयोग बन रहा है। इस मौके पर गुरु बृहस्पति और शनि अपनी स्वराशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र की मानें जब ये ग्रह अपनी स्व राशि में रहते हैं तब सकारात्मक प्रभाव देने वाले हो जाते हैं। इस खास संयोग की मदद से आर्थिक स्थिति, सेहत, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और इसी वजह से इसे गजकेसरी योग कहा जाता है। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि होलिका दहन पर बनने वाला गजकेसरी योग आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डाल सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपका यश बढ़ेगा।

वृषभ राशि
गजकेसरी योग से आपको प्रेम संबंधों में कामयाबी हासिल होगी। आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। इस दौरान धार्मिक कामों से आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो धन लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। इससे आपको लाभ मिलेगा और आर्थिक फायदा प्राप्त होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए गजकेसरी योग शुभ समाचार लेकर आएगा। आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधर आएगा। आपको संतान से भी सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आपके घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों का धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। आप यदि अच्छे फल की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको आलस्य का त्याग करना होगा। इस दौरान आपको किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और सबके बीच एकजुटता का भाव भी रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को समाज में मान समान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान आपके सभी अटके हुए काम बनेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। घर परिवार में खुशखबरी आएगी और कोई शुभ काम संपन्न होगा। इसमें आपका थोड़ा खर्चा होगा। यदि विदेशों में आपके संपर्क हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि
इस राशि के लोग थोड़े चिंतित रहेंगे। इन्हें मानसिक तनाव रहेगा। मगर आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपको जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को सफलता मिलने का योग है।



Click it and Unblock the Notifications
