Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन राशियों के लिए अच्छा नहीं है साल 2019
साल 2019 की शुरुआत सूर्य ग्रहण के साथ हुई और उसके बाद चन्द्र ग्रहण भी लगा। इन आकाशीय घटनाओं का असर कहीं ना कहीं लोगों के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा दिन, महीने, साल गुज़रने के साथ ग्रहों में होने वाले परिवर्तन का आम जन पर प्रभाव पड़ता है।
हम सही अवसर का इंतज़ार करते हैं कि कब किस्मत हमारे पक्ष में हो और हम बेहतर कल के लिए सही कदम उठा सकें। कई राशियां ऐसी होती हैं जब किस्मत उनके साथ होती हैं और थोड़ी सी मेनहत के साथ उनका काम बन जाता है। वहीं कुछ जातक ऐसे भी होते हैं जो उतना ही परिणाम पाने के लिए उन्हें जी तोड़ मेहनत करनी पड़ जाती है।

इस लेख के ज़रिए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन्हें साल 2019 में किस्मत का साथ कम ही मिलेगा और उसके लिए भी उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपकी भी राशि इस लिस्ट में शामिल है तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है बस अपनी कोशिशों को जारी रखें।

वृषभ
वृषभ राशि के जातक पिछले कुछ समय से कुछ चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर रहे थे और वो इस से वाक़िफ़ भी हैं। उन्हें इस साल आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक ना रहने से चीज़ें सही ढंग से आगे नहीं बढ़ पाएंगी। आपकी लव लाइफ में भी थोड़ी दिक्कत आ सकती है। फाइनेंशियल परेशानी के कारण ही आपको दूसरे क्षेत्रों में इस तरह की कठिनाई हो सकती है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक ऐसे शख्स माने जाते हैं जिनकी दो पर्सनालिटी होती है। उनका ये चेहरा उस वक़्त सामने आता है जब वो किसी मुद्दे पर उलझन में हों और उनके ज़ेहन में उसका कोई हल नहीं आ पा रहा हो। व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत ज़्यादा उलझन पैदा हो जाने की स्थिति में आप गलत फैसला ले सकते हैं। रिलेशनशिप के मामले में आप अपने पार्टनर की ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। कई सारी चीज़ों की खरीदारी करने की आपकी चाहत आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकती है। इन सबके बाद भी आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप धैर्य रखें, आपकी परिस्थिति साल के अंत तक बेहतर हो जाएगी और आप शांति का अनुभव करेंगे।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए भी साल 2019 कुछ खास नज़र नहीं आ रहा है। आपके खुद के जानने वाले लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये लोग समाज में आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा को भी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आप कुछ लोगों के साथ बहसबाज़ी करने से बचें। आप अपने आत्म सम्मान की रक्षा करें। इस साल रिलेशनशिप में भी थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते हैं। स्थिति को और खराब होने से बचाने के लिए आप शांत और खुश रहें। ध्यान और योग के ज़रिये मन की उलझनों से बचने का प्रयास करें। संभावना है कि बिज़नेस के क्षेत्र में भी आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। विदेश में मौजूद सम्पर्क भी खराब हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
