Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
मंगल ग्रह हुआ वक्री, जानिये सभी राशियों पर इसका प्रभाव
जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने वाले मंगल ग्रह 27 जून, 2018 वक्री होकर गोचर करने लगे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस ग्रह का स्थान परिवर्तन सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
27 जून को मंगल मकर राशि में वक्री हुआ है और वहां ये 27 अगस्त 2018 तक रहेंगे, उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे। कुछ राशियों के लिए जहां ये एक अच्छा संकेत है वहीं कुछ के लिए यह बेहद घातक साबित होने वाला है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर इसका प्रभाव।

मेष: मेष राशि वालों के लिए मंगल का वक्री होना शुभ माना जा रहा है। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। साथ ही आपका सामाजिक चक्र भी बढ़ेगा। आप अगर दूसरों से ज़रुरत से ज़्यादा उम्मीद रखते हैं तो फिर उनकी उम्मीद पर भी आपको खरा उतरना होगा। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप औरों के साथ कैसा बर्ताव कर रहे हैं। ख़ास तौर पर अपने शब्दों पर गौर करें नहीं तो आपके गलत शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसलिए बोलने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें तो बेहतर होगा।
वृषभ: इस दौरान आपके सभी कार्यों में अड़चने आएंगी। हो सकता है आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ जाए। आपकी कोशिशों के बावजूद आपको सफलता नही मिल पाएंगी। वहीं दूसरी ओर मुमकिन है आपको इस समय कोई सुनहरा और बड़ा अवसर प्राप्त हो जिससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाए। आपको बस धैर्य और शान्ति से काम लेने की ज़रुरत है।
मिथुन: मंगल ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि वालों के उत्साह में वृद्धि करेगा। आप बड़े से बड़ा निर्णय लेने के लिए तैयार रहेंगे और अपने भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आपको समझना होगा कि आगे बढ़ने के लिए कहीं न कहीं से शुरुआत करनी पड़ती है और यही सही समय है कि आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर हो जाएं। इसके अलावा किसी भी तरह की छोटी बात बड़े मुद्दे का रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप इस दौरान किसी भी तरह के वाद विवाद में ना पड़े।
कर्क: आने वाले कुछ समय में आप अपने अंदर ज़बरदस्त ऊर्जा महसूस करेंगे। साथ ही आप में कुछ अच्छा करने की चाह पैदा होगी। अचानक आप में जीवन का भरपूर आनंद लेने की इच्छा होगी। भले ही कुछ चीज़ों को लेकर आपको समझौता करना पड़ेगा लेकिन आप अन्य कई चीज़ों को करने के लिए अपना मन बना लेंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें इस समय कुछ परेशानियां आने की संभावना है।
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए मंगल का वक्री होना अशुभ माना जा रहा है। इसके प्रभाव से आपके जीवन में उथल पुथल रहेगी साथ ही आपके करीबी रिश्ते भी बिगड़ सकते है। खास तौर पर पति पत्नी के संबंध पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सकती है इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखें हो सकता है कोई और फ़ायदा ले जाए और आपके हाथ केवल नुकसान आए। मुमकिन है शत्रु हानि पहुंचाए इसलिए सावधान रहें।
कन्या: मुमकिन है इस दौरान आपका ऊर्जा स्तर काफी नीचे आ जाए और आपको कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़े। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की ज़रुरत है ख़ास तौर पर अपने खाने पीने का। छोटे से छोटे रोग को भी इस समय हलके में न लें और सही तरीके से अपना इलाज करवाएं। आप महसूस करेंगे कि अधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको उतनी सफलता नहीं मिल पा रही है।
तुला: मंगल ग्रह तुला राशि के जातकों की दबी हुई इच्छा को जागृत कर देगा जो लम्बे समय से वे अपने अंदर छिपाए हुए थे। आने वाले कुछ समय में अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। इस दौरान कई चीज़ें आपके दिमाग पर छाई रहेंगी जिसके कारण आप मानसिक उथल पुथल भी महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप शान्ति से काम लें। आर्थिक मोर्चे पर अपने फैसले सोच समझ कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक: मंगल के वक्री होने का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन और यौन सुख पर सकारत्मक रूप से पड़ेगा। आप महसूस करेंगे चीज़ें आपके अनुसार ही हो रही हैं शायद वैसी जैसी आपने सपने में भी न सोची हो। साथ ही इस वक्री का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी होगा। बेहतर होगा आप अपने घरेलू मुद्दों पर ध्यान दें और सभी समस्याओं का समाधान ढूंढे। मुमकिन है इस दौरान आर्थिक परेशानी के कारण क़र्ज़ लेना पड़े।
धनु: इस राशि के जातकों को लगता है कि जो वह कर रहे हैं वो बिल्कुल सही है लेकिन इनके करीबी इनसे अलग राय रखते हैं। हो सके तो आप अपनी सभी परेशानियों का हल जल्द से जल्द ढूंढे ताकि आप जीवन में आगे बढ़ सकें। मुमकिन है इस दौरान आपको धन लाभ हो। व्यापार आपका अच्छा चलेगा और सभी योजनाएं सफल होंगी। अपने गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहने की ज़रुरत है।
मकर: मंगल ग्रह आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं और पूरे दो महीने यहीं रहेंगे। इस दौरान आपके जीवन में कई तरह की मुश्किलें आएंगी ख़ास तौर पर आर्थिक मोर्चे पर यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने आर्थिक प्रयासों में सफलता नहीं मिल पाएगी जिससे आपके अंदर क्रोध और चिड़चडापन रहेगा। साथ ही आप आलस महसूस करेंगे जिससे आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें और अपनी ज़रूरी योजनाओं पर ध्यान दें।
कुम्भ: इस वक्री के कारण आप अपने ज़रूरी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही आप में ऊर्जा की कमी भी रह सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपको कुछ दिनों के लिए कामकाज से छुट्टी लेकर आराम करना चाहिए। लेकिन शायद ऐसा हो न पाए इसके अलावा इस दौरान आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर धन कमाने के कुछ बड़े अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते हैं।
मीन: मंगल का वक्री होना मीन राशि वालों के शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कामकाज और आर्थिक मोर्चे पर भी आपको उन्नति के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन इस समय आर्थिक लेन देन में आपको खास सावधानी बरतनी होगी नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आँख मूंद कर दूसरों पर भरोसा न करें और न ही अपनी गोपनीय जानकारी किसी से बांटें क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications