Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप जानते है? राशि के अनुसार माता की पूजा करने से होता है विशेष लाभ..
नवरात्रि का पर्व शुरु हो चुका है और आपने माता को खुश करने के लिए कई तरह के कर्मकांड करने के विचार भी बना लिए होंगे। आपको इस अवसर पर इस बात का भी विशेष ध्यान रखना है कि आपकी राशि क्या है ?
क्यूंकि राशियों के हिसाब से अगर आप मां के नौ स्वरुपों की पूजा करेंगें तो आपके ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेगें। ऐसा करने से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि इसको करना कैसे है।
आइए जानिए आपकी राशि के लिए क्या है सही, और क्या है सही तरीका....

मेष राशि
इन राशि वाले लोगों को स्कंद माता की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
माता इन राशि वालों के द्वारा ऐसा करने पर बहुत प्रसन्न होती है।

वृष राशि
इन राशि वाले लोगों को ललिता सहस्त्र नाम का पाठ करना चाहिए और मां महागौरी की आराधना करनी चाहिए।

मिथुन राशि
इस राशि वाले भक्तों को माँ ब्रम्ह्चारिणी को प्रसन्न करने के लिए तारा कवच का प्रतिदिन पाठ करें।
इस राशि वाले जातकों से माता ब्रम्ह्चारिणी को खास लगाव होता है।

कर्क राशि
इस राशि वाले लोगों को माता शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी सहस्त्र नाम का पाठ करने से माता आपको आशीर्वाद से भर देगीं।

सिंह राशि
माता कुष्मांडा को बलप्रिया माना जाता है और सिंह राशि के लिए माता को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा पाठ करना चाहिए।
ऐसा करने से माता आपके अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त कर देगीं।

कन्या राशि
लक्ष्मी मंत्रों का जाप करके इस राशि के लोग माता ब्रम्ह्चारिणी की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपके सामने आने वाली समस्या का समाधान होगा और आपके बिगड़े काम बनेगें।

तुला राशि
इस राशि के लोंगों को मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आपको काली चालीसा का पाठ करना है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को दुर्गा सप्तमी का पाठ करके मां स्कंदमाता को प्रसन्न करना चाहिए। मां हमेशा अपनी प्रेम कृपा आप पर बनाए रखेंगी।

धनु राशि
इस राशि के जातकों को माता चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। इनसे संबंधित मंत्रो का जाप करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के लिए माता कालरात्रि के पूजा करने के लिए के निर्देश है। माता को प्रसन्न करने के लिए नर्वाण मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर मां कालरात्रि का विशेष आशीर्वाद होता है। आपको माता को प्रसन्न करने के लिए देवी कवच का पाठ करना चाहिए। इससे आपके शत्रुओं का विनाश हो जाएगा।

मीन राशि
इस राशि के लोंगों माता चंद्रघंटा की आराधना करनी चाहिए। इसके लिए आप बगलामुखी मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके समस्याओं की नाश हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
