Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
इस राशि के लिए लोग आपके लिए नहीं है किसी पनौती से कम
आपके सर्कल में कुछ लोग ऐसे ज़रूर होंगे जिन्हें दुनिया की हर खुशी मिल जाएं, हर काम उनके मन के मुताबिक हो, लेकिन वो फिर भी दुखी ही रहते हैं या भावनात्मक रूप से उदास रहते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहकर आप भी परेशान हो जाते हैं और एक ह़द से ज़्यादा उन्हें नहीं समझा पाते हैं। वहीं कुछ लोग जब से आपकी ज़िंदगी में दाखिल हुए हैं वो आपके लिए हर दिन कोई न कोई नया सर दर्द ले आते हैं। अगर आप राशिफल में विश्वास रखते हैं तो आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसी दिक्कतें उस व्यक्ति की राशि और उसके प्रभाव के कारण आती हैं।
जो लोग दूसरों को दुख पहुंचाते हैं उन्हेंं सामाजिक भाषा में भावनात्मक दुखी कहा जाता है और ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों का भी जीवन खराब करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की राशि उसका मन बनाने और बिगाड़ने के लिए उत्तरदायी होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको व्यक्ति की राशि के हिसाब से उसके द्वारा पैदा की जा सकने वाली समस्याओं के बारे में बता रहे हैं।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के लोगों को पीछा करना पसंद होता है। जो लोग उनके साथ रहते हैं या उन्हें अच्छे से जानते हैं उनको मालूम होता है ये हमेशा दुखी और निराश रहते हैं और भावनात्मक रूप से परेशान रहते हैं। इस राशि के जातक किसी के साथ भी संबंध तोड़ने के लिए सदा तैयार रहते हैं। अगर किसी को पसंद करते हैं तो उसके पीछे पड़कर उसे पा लेते हैं लेकिन कुछ ही समय में इनका मन भी भर जाता है। अगर वो फिर से उस इंसान के बिना सहज नहीं होते हैं तो पुन: उनके पास चले जाते हैं। इस राशि के जातकों में प्यार की भावना ज़्यादा होती है लेकिन वो अपने इमोशन को कंट्रोल करना नहीं जानते हैं। इस वजह से अकसर लोगों को दुखी कर देते हैं।
कुंभ राशि: 21 जनवरी - 18 फरवरी
कुंभ राशि के लोग दूसरों को स्वीकार करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अगर इस राशि के जातक आपको कुछ बुरा कहते हैं या लताड़ते हैं तो वो उनकी दिमागी चाल होती है, ये उनका आपको लेकर प्रेम नहीं माइंड गेम होता है। वो अच्छी तरह से जानते हैं कि वो दूसरों को दुखी कर रहे हैं। वो अपनी अपेक्षाओं पर आपको खरा उतारते हैं। इसके अलावा, वो आपसे प्यार नहीं करते लेकिन आपके बिना वो रह भी नहीं सकते हैं।
मिथुन: 21 मई-20 जून
मिथुन राशि के लोग बातचीत करने में अच्छे होते हैं, लेकिन अगर वो आपको लम्बे समय से मिक्स सिग्नल देते हैं तो शायद वो आपके दिल से खेल रहे हैं और आपको अपने हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं। एक समय पर वो आपसे बहुत इम्प्रेस थे। पर समय के साथ वो बोर हो चुके हैं। ये लोग हमेशा किसी से बेपानह प्यार की उम्मीद करते हैं।
धनु राशि: 23 नवंबर - 22 दिसंबर
धनु राशि के लोग फ्लर्ट करने वाले होते हैं लेकिन इनके चार्म से सभी इम्प्रेस रहते हैं। इस राशि के जातक किसी के साथ फ्लर्ट करने के समय भी दूसरों पर ध्यान देते हैं कि शायद इससे बेहतर कोई मिले। ऐसे लोग कई बार आपके साथ रहते हुए भी आप पर ध्यान नहीं देते हैं जो कि असम्मानजनक होता है। ऐसा वो जानबूझकर करते हैं ताकि जताया जा सके कि अब उनकी आपमें रूचि नहीं रही।
सिंह: 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के जातक में आत्म–अभिमानी भावना होती है उन्हें लगता है कि वो बहुत योग्य हैं। अगर उन्हें लगता है कि आप उनके स्टैंडर्ड के नहीं हैं तो वो आपको भावनात्मक रूप से नीचा दिखाते हैं। वहीं, अकेलापन महसूस करने वाले लोगों को ये आसानी से बहकावे में ले आते हैं क्योंकि वो उनको अपने पर निर्भर बना लेते हैं, इससे उन पर आपकी निर्भरता बढ़ जाती है।
वृश्चिक: 24 अक्टूबर - 22 नवंबर
अगर आप वृश्चिक राशि के लोगों के साथ ईमानदार रहते हैं और उन्हेंं अपना बना लेते हैं तो वो कुछ समय बाद आप पर हक जताने लगते हैं और भावनात्मक रूप से दुखी हो जाते हैं। वो कई बार विचलित कर देने वाला व्यवहार करते हैं जिससे आप परेशान हो जाते हैं। पर वो जानबूझकर आपको दुखी नहीं करना चाहते हैं। कई बार आप अपनी ओर से समस्याओं को खत्म करना चाहते हैं लेकिन वो थोड़े समय बाद दोबारा वही करते हैं।
अधिक रोचक जानकारियों के लिए, इस सेक्शन पर आते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications