Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
International Women's Day 2023: राशि भी खोलती है कई राज़, इससे जानें महिलाओं का स्वभाव
हर महिला अपने आप में खास और अलग है। औरतों का व्यक्तित्व पहेली की तरह होता है वो बाहर से जितनी सरल दिखती हैं, उनके अंदर उतनी ही जटिलताएं दबी होती हैं। कहा जाता है कि महिलाओं को समझना सबके बस की बात नहीं है क्योंकि एक महिला जितनी बातें साझा करती है, उससे कहीं ज्यादा वो अपने मन में छिपा लेती है। ऐसे में उनके व्यक्तित्व को जान पाना आसान नहीं है। मगर इस मामले में ज्योतिष शास्त्र आपकी मदद कर सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं राशिनुसार महिलाओं की व्यक्तिगत विशेषताएं।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस राशि की महिलाएं उन्मुक्त और उत्साही होती हैं और ये अपनी मौजूदगी से चारों ओर रौशनी बिखेरती हैं। ये काफी जुनूनी, क्रिएटिव और ऊर्जा से भरी रहती हैं। उनकी ऊर्जा को सकारात्मक ढंग से बाहर लाया जाये तो ये मुश्किल कामों को भी आसान बना देती हैं। इस राशि की महिलाएं सच्चाई पसंद करती हैं।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
इस राशि की महिलाएं खूबसूरत होती हैं और ये भौतिक सुख सुविधा के पीछे जाना पसंद करती हैं। इन्हें प्रकृति से बहुत प्रेम रहता है। अगर आप किसी वृषभ राशि की लड़की के साथ रिश्ते में हैं तो आपको अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए। ये अपने राशि चिन्ह वृषभ की तरह मजबूत इरादों वाली और भरोसेमंद होती हैं।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
इस राशि की महिलाएं काफी बुद्धिमान होती हैं। ये करिश्माई व्यक्तित्व की मालिक होती हैं। इन्हें लोगों से घुलना-मिलना काफी पसंद होता है। इन्हें यात्रा का खूब शौक रहता है। ये हर दिन कुछ नया करने में यकीन रखती हैं। इन्हें शर्मीले लोग जल्दी पसंद नहीं आते हैं। इस राशि के लोग दबाव की स्थिति में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
इस राशि की महिलाओं से रिश्ता बनाने के लिए इनके बेहद करीब आने की जरूरत पड़ती है। ये काफी वफादार होती हैं। यदि इन्हें कोई धोखा देता है तो ये हमेशा के लिए उस शख्स को अपनी जिंदगी से बाहर कर देती हैं। ये काफी भावुक प्रवृत्ति की होती हैं मगर ये शानदार तरिके से अपनी भावनाओं को छिपा लेती हैं। इनमें ईर्ष्या की भावना भी काफी होती है।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
ये स्वभाव से काफी भावुक किस्म की होती हैं मगर समय आने पर अपने राशि चिन्ह के समान शेरनी भी बन जाती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी निडर किस्म का होता है। इन्हें चीजों को नियंत्रण में रखना अच्छा लगता है। कई बार ये अपना आपा खो बैठती हैं इसलिए इनके इमोशंस के साथ खेलना खतरे से खाली नहीं है। ये बड़े सपने देखना पसंद करती हैं। ये लोगों की परवाह करने में अपना समय बर्बाद नहीं करती हैं।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि की महिलाएं सुंदरता और समझदारी के बैलेंस का सही उदाहरण है। इन्हें हर चीज में परफेक्शन पसंद है। ये बाहर से जितने शर्मीले दिखाई देते हैं, अंदर से उतनी ही शरारती होती हैं। ये बातों से ज्यादा काम करने में यकीन करती हैं। ये मुश्किल घड़ी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में विश्वास करती हैं। काम को लेकर इनका समर्पण लाजवाब है।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
इस राशि की महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास भरा होता है। इनकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव होती है। इनसे बातचीत करना काफी आसान होता है। ये थोड़े रोमांटिक किस्म की होती हैं। ये उन लोगों से दूर रहना पसंद करती हैं जिनमें नकारात्मकता भरी हो। ये प्रेम जीवन को एन्जॉय करना चाहती हैं इसलिए विवाह के बंधन में बंधने से कतराती हैं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस राशि की लड़कियों को गंभीर मुद्दों पर बात करना अच्छा लगता है। ये नई परिस्थिति से घबराती नहीं हैं। इनकी पर्सनालिटी थोड़ी रहस्यमयी होती है। ये गॉसिप के बजाय गहन चर्चा में यकीन रखती हैं। ये अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जानती हैं। ये जिसके साथ रिश्ता जोड़ती हैं, उसे आने वाले समय तक निभाती हैं।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि की लड़कियां ईमानदार होती हैं। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। ये चीजों को सकारात्मक नजरिये से देखती हैं। ये स्वतंत्र रहना पसंद करती हैं। ये अपने जीवन की बागडोर खुद संभालने में विश्वास रखती हैं। ये नकारात्मक मुद्दों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ती हैं। इन्हें यात्रा करना अच्छा लगता है। ये जिंदगी के हर पल को जीना चाहती हैं।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
इस राशि की लड़कियां बहुत ज्यादा भावुक और संवेदनशील होती हैं। इन्हें पारंपरिक चीजें पसंद आती हैं। ये गुजरे पलों के साथ जीती हैं। ऐतिहासिक चीजों के प्रति इनका लगाव अधिक रहता है। काम के प्रति लापरवाही इन्हें पसंद नहीं है, ये नैतिक मूल्यों के पक्के होते हैं। ये हर तरह की परिस्थिति में खुद को ढाल लेती हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
इस राशि की महिलाएं प्रतिभाशाली होती हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और इनमें लीडर बनने की क्वालिटी भी होती है। इनमें धैर्य की थोड़ी कमी रहती है मगर ये एक अच्छी श्रोता हैं। इन्हें राजनीति और धर्म जैसे मुद्दों पर चर्चा करना पसंद है। ये किसी भी रिश्ते में संवाद को बहुत अधिक महत्व देती हैं।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
इनके मन में दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना काफी अधिक रहती है। इनकी पर्सनालिटी सेंसिटिव है। ये बहुत जल्दी दुखी हो जाती हैं। यदि साथ बैठे लोग इन्हें पसंद नहीं आते हैं तो इनके चेहरे पर उदासी साफ़ झलकने लगती है। इन्हें अर्थपूर्ण चर्चा करना पसंद आता है। ये ईमानदारी से रिश्ता निभाती हैं। इन्हें सपनों की दुनिया में रहना अच्छा लगता है क्योंकि वहां ये अपने दिल को टूटने से बचा सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications