Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जया एकादशी के मौके पर इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा, माता लक्ष्मी करेंगी घर में वास
सनातन धर्म में एकादशी को उत्तम व्रत में से एक बताया गया है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी तिथि से बेहतर शायद ही कोई दिन होगा। पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी या भूमि एकादशी के नाम से जाना जाता है।

साल 2023 में जया एकादशी का व्रत 1 फरवरी को रखा जाएगा। माना जाता है कि जया एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को नीच योनि से मुक्ति मिलती है। इस साल जया एकादशी का दिन कुछ ख़ास रहने वाली है। जानते हैं किन राशियों को भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है।

मेष राशि:
इस वर्ष की जया एकादशी तिथि मेष राशि के लोगों के लिए फलदायी रहने की उम्मीद है। वैसे तो ये जातक खर्चा करने में माहिर होते हैं लेकिन उससे कई गुना अधिक ये प्राप्त भी कर लेते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर आपको आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को श्रीहरि की विशेष कृपा मिलने की संभावना है। ये समय काफी शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में आप समय बिता सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

तुला राशि:
जया एकादशी के समय बनने वाली ग्रहों की स्थिति तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। हर स्थिति में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
