Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जुलाई 2018: आज अमावस्या से कौन सी 4 राशियां होंगी सबसे ज़्यादा प्रभावित
अमावस्या या अमावस में चाँद पूरी तरह लुप्त हो जाता है और चारों ओर घना अधंकार छा जाता है। हिंदू मास दो हिस्सों में विभाजित है एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष। जिस हिस्से में चंद्रमा बढ़ता है उसे शुक्ल पक्ष कहा जाता है और पूर्णिमा की रात के बाद जब अमावस्या तिथि में चन्द्रमा पूरी तरह लुप्त हो जाता है तो उसे कृष्ण पक्ष कहा जाता है।
हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों का ही विशेष महत्व है। इस बार 13 जुलाई को अमावस्या के साथ साथ सूर्य ग्रहण भी लग रहा है और यह बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। यानि इसका प्रभाव सभी पर और गहरा होने वाला है ख़ास तौर पर इन चार राशियों को यह सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाला है।

जहां कुछ राशियों के लिए यह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा वहीं कुछ राशियों को यह नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। तो आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में जिनके लिए इस माह पड़ने वाली अमावस्या मिलाजुला परिणाम देने वाली है।
मकर: अमावस्या का चाँद मकर राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है ख़ास तौर पर इनके करीबी रिश्तों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। लंबे समय से चले आ रहे विवादों को खत्म करके आपको शांति बनाए रखने की ज़रुरत है। यह समय अपनों पर दबदबा बनाए रखने का नहीं है बल्कि अपने रिश्तों को जोड़कर मधुर बनाने का है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय बेहद शुभ नज़र आ रहा है। यदि आप सिंगल है तो हो सकता है आपकी मुलाकात आपके साथी से हो जाए। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आप दोनों का आपसी लगाव बढ़ेगा साथ ही प्रेम में भी वृद्धि होगी।
तुला: तुला राशि के जातकों को कामकाज के मोर्चे पर कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। मुमकिन है आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करें या फिर कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने प्रोफेशनल लाइफ में कुछ और सकारात्मक बदलाव देखेंगे। हो सकता है आपके रास्ते में कुछ अड़चनें भी आए लेकिन किस्मत आपके लिए दूसरे दरवाज़े खोल देगी। आप अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करके सफलता हासिल कर पाएंगे।
मेष: अमावस्या का चाँद मेष राशि वालों के कामकाज पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालेगा। आपके मन में कई तरह की शंकाएं उत्पन्न होगी। आप सही निर्णय लेने में अक्षम महसूस करेंगे। इसके अलावा आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया था उस पर पुनः विचार करेंगे। हो सकता है आप अपने लक्षय को बदल दें। आपके मन में कई चीज़ों को लेकर उथल पुथल मची रहेगी और आप भावनात्मक रूप से भी खुद को कमज़ोर पाएंगे। इस समय आपको अपने करियर पर ध्यान देने की ज़रुरत है।
कर्क: जुलाई का महीना कर्क राशि वालों का होता है इसलिए यह अमावस्या इनपर इतना भी बुरा प्रभाव नहीं डालेगा। हालांकि हो सकता है इस दौरान कुछ नकारात्मक ऊर्जा इन्हें आगे बढ़ने से रोके। वहीं दूसरी ओर यह समय आपको एक नयी दिशा देगा। आपको ज़रुरत है तो बस अपने अंदर के डर को दूर करके अपनी छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने की ताकि आप खुलकर दुनिया के सामने आ सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications