Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में होने जा रहे हैं अस्त, जानें आप पर कैसा रहेगा इसका असर
वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह की स्थिति में परिवर्तन आने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, सुख-संपदा आदि का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 19 फरवरी को गुरु ग्रह अपनी ही स्वराशि कुंभ में अस्त होने जा रहे हैं। वह 20 मार्च की सुभ तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 19 फरवरी 2022 को बृहस्पति ग्रह के कुंभ राशि में अस्त होने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही जानते हैं अपनी राशि में बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
अच्छे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। आपकी मेहनत के बावजूद आपके वरिष्ठों से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। मगर इससे आपको कोई खास फायदा नहीं होगा। इस अवधि में आपके खर्चे अधिक होंगे और उसके मुकाबले आय कम रहेगी। आपको पैसे को हर संभव तरीके से बचाने की जरूरत है। निजी जीवन में आपको अपने पार्टनर से रिश्ता ठीक रखने का प्रयास करना चाहिए। आत्मविश्वास की कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय: गुरुवार के दिन आप भगवान शिव के लिए तेल का दीपक जला सकते हैं।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
भले ही आप प्रयास करें लेकिन कुछ बाधाएं आएंगी जो असंतोष का कारण बन सकती हैं। इस अवधि में आप अपनी नौकरी से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपको अच्छी प्लानिंग की जरुरत है। व्यवसायियों को इस दौरान लाभ नहीं मिल पाएगा। आपसी समझ की कमी के कारण वैवाहिक जीवन में परेशानी रहेगी। सेहत भी ठीक नहीं रहेगी, आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं।
उपाय: आप किसी मंदिर में जा सकते हैं और गुरुवार को पूजा करें।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
भाग्य आपका साथ नहीं देगा और इसलिए आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। करियर के लिहाज से आप प्रगति करेंगे लेकिन आपको सौंपे गए कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा आपके काम को प्रभावित कर सकती है। नया निवेश करने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है। हो सकता है कि इस दौरान अपेक्षित परिणाम न मिले। इससे आप असंतुष्ट रह सकते हैं। वित्तीय मोर्चे की बात करें तो पैसों से जुड़ी समस्या आ सकती है। पारिवारिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: आप "ॐ भार्गवय नमः" का प्रतिदिन 21 बार जाप कर सकते हैं।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
आपको सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप आहार और व्यायाम के सही नियमों का पालन करें। आप समय पर अपना काम पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। इस दौरान आपकी किस्मत आपका साथ नहीं देगी। व्यवसायियों को कुछ नया करने से पहले जांच-पड़ताल करने की जरूरत है। लापरवाही के कारण आपका कुछ समय बर्बाद हो सकता है इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही, आप पर्याप्त धन की बचत करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपके निजी जीवन की बात करें तो कम्युनिकेशन स्किल की कमी के कारण आपको अपने साथी के साथ समस्या हो सकती है।
उपाय: आप "ॐ नमः शिवाय" का 21 बार जाप कर सकते हैं।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। आपके वरिष्ठ भी आपकी अनदेखी कर सकते हैं। अपनों से भी आपका वाद-विवाद हो सकता है। कारोबारियों को धीमे चलने की जरूरत है ताकि उन्हें मुनाफे की जगह नुकसान न हो। आपके वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। आपको अपने अहंकार से संबंधित मुद्दे को सही ढंग से सुलझाने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की देखभाल करनी पड़ सकती है क्योंकि वे कुछ पुरानी समस्या से परेशान हो सकते हैं।
उपायः गुरुवार के दिन आपको विकलांगों को वस्त्र दान करना चाहिए।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कार्यस्थल पर आपको अपने वरिष्ठों के अत्यधिक कार्यभार और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आप इस दौरान नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए यह बहुत अच्छा समय नहीं है क्योंकि उन्हें नुकसान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको बढ़ते खर्चों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पैसा खर्च करने से पहले आपको योजना बनानी होगी, इससे आप बजट से बाहर जाने से बचेंगे। आपके निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएँ हो सकती हैं और चीजों को समान बनाने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। इस वजह से अनावश्यक तनाव हो सकता है।
उपाय: शनिवार के दिन आप तेल का दीपक जला सकते हैं।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
इस अवधि में आपको भाग्य का साथ कम ही मिल पाएगा। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो भी आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकेंगे। आपको अपने बॉस के साथ कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है और यह आपको परेशानी में डाल सकता है। वित्तीय मोर्चे कि बात करें तो योजना की कमी के कारण आपको बहुत सारा पैसा गंवाना पड़ सकता है। निजी जीवन में गलतफहमियों के कारण जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, आपको चीजों को जल्दी से सुलझाना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कुछ एलर्जी होने का खतरा हो सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन आप किसी गरीब व्यक्ति को दाल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपके कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने पर भी आपके कौशल की सराहना नहीं होगी। आपको अपने सहकर्मियों के साथ भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायियों को यह सलाह दी जाती है कि नई परियोजनाओं में निवेश करने से बचें। इस अवधि में लाभ नहीं मिल सकेगा। पैसों की बात करें तो बढ़ते खर्चों के कारण आप बिल्कुल भी बचत नहीं कर पाएंगे। आपको सिर दर्द, पैरों और पेट में दर्द जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: आप "ॐ गुरवे नमः" का प्रतिदिन 21 बार जाप कर सकते हैं।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
यह समय आपके लिए कठिन होगा क्योंकि आप अपनी नौकरी खो सकते हैं या कहीं और ट्रांसफर हो सकता है। आपको अपने व्यवसाय में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करते समय या पैसे का प्रबंधन करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने वरिष्ठों के साथ बात करते समय अपने कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है और इस पर आपका धन भी खर्च होगा। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी और यदि आप शांत नहीं रहेंगे तो इसका नकारात्मक प्रभाव अधिक पड़ सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन आप किसी मंदिर में भगवान शिव को गुड़ का दान कर सकते हैं।

मकर : 22 दिसंबर - 19 जनवरी
कार्यस्थल पर आपके और आपके वरिष्ठों के बीच समस्या बनी रहेगी। इससे कुछ विवाद भी पैदा होंगे। यदि व्यवसायियों को लाभ प्राप्त करना है तो उन्हें अपने संसाधनों का सही उपयोग करने की आवश्यकता है। लापरवाही के कारण आपको कुछ धन का नुकसान भी हो सकता है। आपके निजी जीवन की बात करें तो हो सकता है कि आप अपने साथी के साथ खुश न रह पाएं और ऐसा आपके तनाव के कारण हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के बीच भी टकराव महसूस कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आंखों और जांघों से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी।
उपाय: "ॐ गुरवे नमः" का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन उसके लिए आपको क्रेडिट नहीं मिलेगा। इस वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपकी नौकरी में तबादला होने की भी संभावना है। व्यवसायियों को कुछ नुकसान से बचने के लिए अपने नए प्रोजेक्ट्स को रोकना पड़ सकता है। इस दौरान लाभ नहीं मिल पाएगा। पैसों की बात करें तो बहुत सारे खर्चे होंगे जो आपके बजट से बाहर होंगे। इस वजह से आप पैसे नहीं बचा पाएंगे। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शरीर के साथ मानसिक शांति का भी ख्याल रखें।
उपायः गुरुवार के दिन बृहस्पति को पीले फूल चढ़ाएं।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
काम की अधिकता के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आप अपने काम से भी संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यवसायियों को अपनी योजना पर विचार करने की जरूरत महसूस होगी क्योंकि उस पर ही लाभ और हानि टिकी हुई है। वैवाहिक जीवन में कलह रह सकती है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत के लिहाज से ये समय ठीक रहेगा। मगर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना ही ठीक है।
उपाय: सोमवार के दिन आप माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











