Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर इन राशियों का होगा उद्धार, ये उपाय अपनाकर आप भी पाएं कृपा
अक्टूबर महीने में कई बड़े ग्रहों की दिशा और स्थान में परिवर्तन देखने को मिला है। 18 अक्टूबर को बुध ग्रह के कन्या राशि में मार्गी होने के बाद गुरु भी मकर राशि में वक्री से मार्गी यानी सीधी चाल में भ्रमण करने लगे हैं। ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव अवश्य डालता है। मकर राशि में शनि भी मौजूद हैं। गुरु अर्थात बृहस्पति 20 नवंबर तक मकर राशि में रहने वाले हैं और इसके बाद वो कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानते हैं 18 अक्टूबर 2021 को गुरु के मकर राशि में वक्री हो जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक इस अवधि में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आप मन से एक नयी पहल करने के इच्छुक रहेंगे। मगर आपको बिना सोचे समझे कोई भी कार्य न करने की सलाह दी जाती है। मार्गदर्शन जरुर लें। श्रीहरि को फूलों की माला चढ़ाएं।

वृषभ राशि:
इस राशि के लिए ये समय सुखद रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करती होगी और इसका फल आपको जरुर मिलेगा। इस अवधि में किसी से वाद-विवाद न करें। भगवान विष्णु को सवा किलो घी चढ़ाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि:
आप लंबे समय से काफी परेशान चल रहे थे। इस अवधि में स्थिति थोड़ी बेहतर होगी। आपको किसी करीबी और योग्य व्यक्ति की सलाह जरुर लेनी चाहिए। कामकाज के मामले में लापरवाही करने से बचें। श्री हरि की पूजा से उनकी कृपा आप पर होगी। उन्हें फूल और फल चढ़ाएं।

कर्क राशि:
इस अवधि में आपको आय के नए स्रोतों पर काम करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। भगवान विष्णु के सामने घी का दीप जलाए।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में ऐसे लोगों से बचकर रहने की जरूरत है जो केवल नकारात्मकता फैलाते हैं। घर परिवार के साथ समय बिताएं। उनकी मदद से आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपको ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। पूर्व में की गयी गलतियों को सुधारने का समय आपको मिलेगा। अपने करीबी लोगों को समय दें। भगवान विष्णु को शहद चढ़ाने से लाभ होगा।

तुला राशि:
पैसों के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। यदि संभव हो तो किसी जानकार की मदद लें। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि इस अवधि में आप शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं तो गुरुवार के दिन चने का दान करें। आप भगवान विष्णु को हल्दी भी चढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। रिश्तों में सुधार लाने के लिए समय अच्छा है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपकी छोटी सी भूल आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए केले की जड़ में श्रीहरि की प्रतिमा रखकर पूजा करें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको अपने दोस्तों और करीबी लोगों का साथ मिलेगा। उनकी मदद से आपकी किसी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। विवाह से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो उसका हल भी आपको मिल जाएगा। आप भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केले चढ़ाएं।

मकर राशि:
आपको दफ्तर में अपना काम एकाग्रता के साथ पूरा करने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य को जरुर हासिल करेंगे। इस अवधि में आप धर्म कर्म के कामों में समय बिताएंगे। इससे आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा।

कुंभ राशि:
ये समय असफलता से निराश होकर बैठने का नहीं है। आपको एक बार फिर प्रयास करने की जरूरत है। आप अपना मनोबल गिरने न दें। जीवनसाथी का हर स्थिति में साथ मिलने से आपको सुकून मिलेगा। शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाने से स्थिति में सुधार आ सकता है।

मीन राशि:
आपको समय बर्बाद करने से बचना होगा। अपने कामों के लिए योजना बनाएं। इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को भी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। शुभ समाचार के लिए भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
