Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में हो रहे हैं मार्गी, जानिए किसकी बढ़ेगी मुश्किलें
देव गुरु बृहस्पति शुभता, धर्म, भाग्य, वैभव, कर्म और वैवाहिक जीवन के कारक माने जाते हैं। सभी 9 ग्रहों में बृहस्पति सबसे प्रमुख है, इसलिए इनका राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति अनुकूल स्थिति में है तो उसका जीवन खुशियों से भरा रहता है, लेकिन खराब गुरु व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ा देता है।
24 नवंबर, गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी होंगे। गुरु अपनी राशि मीन में चाल बदलेंगे और साल 22 अप्रैल में मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मीन राशि में मार्गी होने से जहां कुछ राशियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी तो वहीं कुछ राशियों का हाल बेहाल हो सकता है। आइए जानते है कि गुरु का मार्गी होना किसके लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।
गुरु मार्गी तिथि और समय
24 नवंबर, 2022,गुरुवार की सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर गुरु मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। साल 22 अप्रैल में गुरु अपना राशि परिवर्तन करेंगे।
सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष:
इस दौरान मेष राशि वालों की मुश्किलें कुछ बढ़ती नजर आ रही है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में गिरावट आने के आसार हैं। आपका भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। खर्चों में वृद्धि होने से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

वृषभ:
भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता बहुत ही मजबूत होगा और यह समय उनके साथ काफी अच्छा गुजरने वाला है। पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप आपको फल मिल सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है और आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। इस अवधि में आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन:
पेशेवर जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कड़े परिश्रम के बावजूद आपको तरक्की नहीं मिलने से काफी निराशा हो सकती है। इस अवधि में आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई भी बड़ी डील करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं और आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। गुरु के मार्गी होने का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क:
देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अगर पेशेवर जीवन की हम बात करें तो आपको अच्छे और नए अवसरों की प्राप्ति होगी जो आपके करियर के लिए बेहद शुभ रहेगा। व्यापारी यदि निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा आपके नए कारोबार की भी शुरुआत हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी होगी। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में बढ़ोतरी होगी। आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने के मौके मिलेंगे। आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं।

सिंह:
पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आपको आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों की ओर से भी सहयोग कुछ कम मिलने के कारण आपकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी है तो आपके कारोबार में गिरावट आने की संभावना है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आपको कंधे या गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या:
गुरु के मार्गी होने से आपको पेशेवर जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप बेरोजगार है तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ सकता है। व्यापरियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपको लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल और बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। हालांकि आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

तुला:
आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। यदि आप से गलतियां होती हैं तो उसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है, विशेष रूप से अगर आप साजिदारी में कारोबार करते हैं तो सोच समझकर अपने फैसले लें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ की कमी देखने को मिल सकती है। आपके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको किसी तरह की एलर्जी हो सकती है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। इस दौरान स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।

धनु:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। उनकी ओर से काफी दबाव आप पर रहेगा। इसके अलावा आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद आपको सफलता न मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट हो सकते हैं। माता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इस दौरान डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार है।

मकर:
कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे, लेकिन बावजूद इसके आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। मुमकिन है आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। सेहत की बात करें तो आपको पैरों, कंधे या गर्दन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कुंभ:
नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार है तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। आपको सर्दी, जुकाम, एलर्जी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मीन:
कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखना होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ अहंकार और टकराव से बचें। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की कोशिश करें। इस दौरान आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











