Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कुंभ राशि में गुरु की चाल होने जा रही है वक्री, जानें किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
बृहस्पति ग्रह 20 जून से कुंभ राशि में वक्री गति से गोचर करना शुरू कर देंगे। बृहस्पति यानि गुरु 120 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे और 18 अक्टूबर 2021 को फिर से मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति वक्री अवस्था में ही 14 सितंबर को कुंभ से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के वक्री होने से सभी राशियों पर किसी न किसी तरह का प्रभाव अवश्य पड़ता है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानत हैं कि 20 जून को बृहस्पति की वक्री चाल से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ने की संभावना है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं है। आपको आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आपको अपने सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जातकों के जीवन में समस्या हो सकती है .

वृषभ राशि:
आपको हर तरह के विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के बीच अपनापन रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहने की उम्मीद है।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को धैर्य से काम लेने और अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपको सफलता के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

कर्क राशि:
इस राशि के जातकों को सेहत के प्रति लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, सावधान रहें। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि:
इस राशि के लोगों को धन संबंधी दिक्कत हो सकती है। पैसों की लेनदेन करने से बचें। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी समय कठिन रह सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कामकाज के क्षेत्र में अपना प्रयास जारी रखें। वैवाहिक जातकों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए गुरु की वक्री चाल अनुकूल नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। पैसों की लेनदेन करने के लिए समय ठीक नहीं है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। परिवार और जीवनसाथी के साथ ये समय सुखद रहेगा। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इस अवधि में कुछ समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप धैर्य से काम लें।

मकर राशि:
इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक और शारीरिक सेहत का विशेष ख्याल रखें। परिवार में थोड़ी खटपट हो सकती है। मगर आपकी समझदारी से समस्या का हल निकल आएगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों को ये सलाह दी जाती है कि किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति भी आपकी अनुकूल रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

मीन राशि:
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ और लाभकारी है। आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़ने की उम्मीद है। अपने बजट के अनुसार ही धन खर्च करें।



Click it and Unblock the Notifications
