Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गुरु की चाल हुई वक्री, जानें आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा इसका प्रभाव
हमारे जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का गहरा प्रभाव होता है। इनकी गति से लेकर राशि परिवर्तन सभी जातकों पर अपना असर दिखाती है। बृहस्पति 14 मई से वक्री होने वाले हैं अर्थात उनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। देव गुरु बृहस्पति 122 दिनों तक उल्टी अवस्था में ही चलेंगे और 13 सितंबर को फिर से मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति की उल्टी चाल यानि वक्री होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। जानते हैं आपकी राशि पर इसका कितना सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छा रहेगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। यदि नौकरी को लेकर किसी तरह का दबाव था तो वो इस दौरान कम होगा। आप भविष्य को लेकर अच्छी योजना बना सकते हैं।

वृषभ:
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मगर जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन:
आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कुछ नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपका ज्ञानवर्धन होगा। आपको जून के अंत तक थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है, कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को अपने बजट का ध्यान रखने की जरुरत है। आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। दफ्तर के कर्मचारियों से विवाद हो सकता है, इससे दूर ही रहें तो बेहतर होगा। आपको स्वयं में नकारात्मकता की अधिकता महसूस होगी।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु की उल्टी चाल शुभ समाचार ला सकती है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो उससे छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी, मगर साथ ही आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या:
कन्या राशि की गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। ये समय आपके पक्ष में रहेगा इसलिए किसी तरह का जोखिम उठाने से पीछे न हटें। इस राशि के विद्यार्थियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:
घर परिवार में कलह की स्थिति रह सकती है। इससे आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। आप घबराएं नहीं, ये स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी और चीजें आपके पक्ष में रुख करेगी।

वृश्चिक:
कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा और वे आपके काम से संतुष्ट भी रहेंगे। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

धनु:
इस राशि के जातकों को गुरु की उल्टी चाल से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी वाक् पटुता से लोग प्रभावित होंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

मकर:
गुरु के वक्री होने से मकर राशि के लोगों को मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है। आपको सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। निजी जीवन में अपना हर फैसला सोच समझकर लें।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय शुभ रहेगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। धर्म कर्म के कामों में आपका मन ज्यादा रहेगा। इस दौरान आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।

मीन:
मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन कुछ खास नहीं रहेगा। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कामकाज के क्षेत्र में भी चीजें आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। सलाह दी जाती है कि आप हर तरह के विवाद से दूर ही रहें।



Click it and Unblock the Notifications
