For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Guru Vakri 2022: गुरु चलने वाले हैं उल्टी चाल, इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

|

नवग्रहों में बृहस्पति देव को श्रेष्ठ और शुभ माना गया है। जिस जातक की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है उसका जीवन सुखों से भरा रहता है। बृहस्पति देव को विद्या, धन, वैवाहिक जीवन आदि का कारक माना जाता है। 29 जुलाई, 2022 को बृहस्पति देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। 24 नवंबर, 2022 को गुरु इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। गुरु का वक्री होना जहां कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होगा, वहीं कुछ के जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे।

चलिए जानते हैं बृहस्पति देव की उल्टी चाल का सभी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा।

मेष:

मेष:

मांगलिक कार्यों में अधिक व्यय हो सकता है। इस दौरान आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखना होगा। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। आप काम का काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।

वृष:

वृष:

पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपनी व्यवसायिक योजनाएं बहुत ही समझदारी से बनाएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की जरूरत है।

मिथुन:

मिथुन:

पेशेवर रूप से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं भी आ सकती हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। इस अवधि में जल्दबाजी में आप कोई भी आर्थिक फैसला न लें तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी।

कर्क:

कर्क:

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह:

सिंह:

इस दौरान दफ्तर का माहौल ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको अपने काम पर फोकस करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। आपको न ही बड़ा फायदा होगा न ही आपका कोई नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से धन कमाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी।

कन्या:

कन्या:

अगर आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। आपको उन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवन साथी के साथ आपसी समझ में कमी आएगी। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको पैरों या स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

तुला:

तुला:

नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको अपना हर फैसला बहुत समझदारी से लेना होगा। दफ्तर में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। आपको खुद पर काबू रखना होगा और अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हालांकि आपके प्रमोशन में कुछ और समय लग सकता है, लेकिन आप निराश न हों। खुद पर भरोसा रखें और सकारात्मक रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक हो मुनाफे कु प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। इस अवधि में आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके बीच छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

धनु:

धनु:

व्यापार से जुड़े जातक को इस अवधि में बड़ा अधिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पर काम का दबाव अधिक रहेगा, साथ में उच्च अधिकारियों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। इस दौरान काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। आप उस बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर में वाद विवाद हो सकता है।

मकर:

मकर:

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय औसत रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप अपना काम आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उचित है। आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ:

कुंभ:

नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों को का गलत बर्ताव आपको परेशान कर सकता है, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिगड़ने की आसार है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। पैसों के मामले में यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके खर्चे पूरे होंगे, लेकिन ज्यादा खर्च करने से बचें।

मीन:

मीन:

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह बदलाव का समय रहेगा। इस दौरान आपके करियर में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। व्यापारियों को इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखना होगा अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।

English summary

Jupiter Retrograde in Pisces 29 July 2022 Effects and Remedies on Zodiac Signs in Hindi

Jupiter Retrograde in Pisces will take place on July 29, 2022. Let us now know in detail the astrological effect and remedies of Jupiter Retrograde in Pisces on all the zodiac signs.
Story first published: Thursday, July 28, 2022, 9:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion