Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बृहस्पति ग्रह के अस्त होने से इन राशियों की बढेंगी मुश्किलें
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इन्हें समस्त देवताओं का गुरु और मार्गदर्शक कहा जाता है। आपको बता दें आज यानी 13 नवंबर, 2018, मंगलवार को देवगुरु अस्त होने जा रहे हैं इसलिए सभी बारह राशियों पर इसका अलग अलग प्रभाव पड़ेगा।

कहते हैं बृहस्पति के अस्त होने से अच्छे अच्छों की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और मनुष्य बेकार की चीज़ों में लिप्त हो जाता है। एक बार स्वयं देवगुरु की भी बुद्धि पर पत्थर पड़ गए थे और उन्होंने अपनी पत्नी जुहु का त्याग कर दिया था किन्तु जब उनकी बुद्धि वापस आयी तो बृहस्पति ने दोबारा अग्नि के समक्ष अपनी पत्नी को स्वीकार किया था।
आइए जानते हैं बृहस्पति के अस्त होने पर किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें और किन बातों पर सभी राशियों को देना होगा ध्यान।

मेष:
इस दौरान आपके अंदर क्रोध अधिक रहेगा जिसके कारण आपको भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही संतान पक्ष से भी आपको कष्ट मिलने की संभावना है। शत्रु भी आप पर हावी रह सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

वृषभ:
इस राशि के जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी से भी आपकी अनबन रह सकती है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वो आपके खिलाफ कोई षंडयंत्र रचकर आपके ज़रूरी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

मिथुन:
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कुछ ख़ास नहीं रहेगी बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर ध्यान दें। व्यापारी वर्ग के जातकों को भी कुछ नुकसान होने की संभावना है। किसी भी तरह के वाद विवाद में ना पड़ें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क:
आपके निजी जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं, खासतौर पर जीवनसाथी से आपके मतभेद होते रहेंगे। संतान पक्ष से भी कष्ट आपको मिल सकता है। जो भी बोलें बहुत ही सोच समझकर, आपके गलत शब्द आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।

सिंह:
इस समय शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, आप सावधान रहें। साथ ही संतान को भी कुछ कष्ट हो सकता है। उनके रास्ते में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। फिजूल खर्ची से बचें।

कन्या:
आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है इसलिए आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। साथ ही अगर आप मानसिक शांति चाहते हैं तो दान पुण्य जैसे महान कार्यों में हिस्सा लें।

तुला:
तुला राशि वालों को इस दौरान पूजा पाठ में ज़्यादा ध्यान लगाना चाहिए। गरीबों को दान और बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करें। बेवजह के डर को अपने मन में घर करने ना दें बल्कि थोड़ा साहसी बनें।

वृश्चिक:
अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। झगड़े झंझट से भी दूर रहें। इस दौरान अपनी बात मनवाने के लिए भूलकर भी झूठ का सहारा ना लें, नहीं तो बाद में केवल पछतावा ही हाथ लगेगा।

धनु:
धनु राशि वाले जातक अपने सभी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। जल्दबाज़ी नुकसानदेह साबित हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान वाहन खरीदने से बचना होगा।

मकर:
इस राशि के जातकों को इस दौरान हर एक कार्य में केवल निराशा ही हाथ लग सकती है। बेहतर होगा आप कोई भी नया काम ना शुरू करें।

कुम्भ:
सेहत से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है जिसके कारण आपके ज़रूरी कार्य अटक सकते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में कलह क्लेश की वजह से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

मीन:
अगर आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे तो कुछ हद तक आपको राहत मिल सकती है। गरीबों की मदद करना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
