Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शुरू हुआ भगवान विष्णु का प्रिय कार्तिक माह, जानें ये किन राशियों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली
हिंदू धर्म में कार्तिक माह को काफी शुभ और पवित्र माना गया है। पंचांग के अनुसार कार्तिक का महीना 21 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका समापन 19 नवंबर को होगा। चातुर्मास में से कार्तिक का महीना चौथा और अंतिम महीना होता है। वैष्णव संस्कृति में इसे दामोदर माह कहा जाता है। कार्तिक माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस माह इनसे जुड़े कई बड़े त्योहार और व्रत भी आते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल कार्तिक का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि:
आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों के साथ समय बिताएं। अपने और परिवार की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि:
इस अवधि में आपको अपना हर कदम सावधानी से बढ़ाने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। किसी क़ानूनी मामले में फैसला आपके हक़ में आ सकता है।

मिथुन राशि:
धन कमाने के लिए ये समय उत्तम है। आप पैसे किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही से बचना होगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क राशि:
किसी सरकारी काम में आखिरकार आपको सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे। इस दौरान आप छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं।

सिंह राशि:
इस अवधि में आपका रुझान धर्म-कर्म के कामों में बढ़ सकता है। दोस्तों की मदद से आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। भाईयों के साथ विवाद हो सकता है, सावधान रहें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से वाद-विवाद करने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि:
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी फायदा होगा। घर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और वो आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेगा। आपको धैर्य के साथ इस स्थिति से निकलना होगा।

धनु राशि:
आपकी बनाई हुई योजनाएं पूरी होंगी। सेहत का ख़याल रखें। पैरों में कोई तकलीफ हो सकती है। इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना होगा।

मकर राशि:
आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलने से आपको फायदा होगा। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

कुंभ राशि:
इस समय में आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। ये समय आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन राशि:
आपके लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आप आय के नए स्रोत प्राप्त करने पर फोकस करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
