Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
इस करवा चौथ अपनी राशि अनुसार रंग चुनकर पहने कपड़े वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली
करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन औरतों के लिए बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत और पूजा करती हैं। करवा चौथ पर सोलह सिंगार करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महिलाएं दिन भर व्रत रखती हैं शाम को अच्छी तरह से सज संवरकर चंद्रमा की पूजा करती हैं और अपना व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर गुरुवार को है।
वैसे तो शादीशुदा औरतों का प्रिय रंग लाल होता है, लेकिन अगर ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ रंग ऐसे होते हैं जो पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाते हैं, साथ ही उनके दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार लेकर आते हैं। इस बार करवा चौथ के मौके पर अगर आप अपनी राशि अनुसार रंग चुनकर कपड़े पहनती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि हो सकती है और पति के साथ आपका प्रेम और भी गहरा हो सकता है।

मेष:
मेष राशि की महिलाएं इस बार करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इसके अलावा इस रंग की चूड़ियां पहनना भी आपके लिए बहुत ही लकी हो सकता है।

वृषभ:
अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप सिल्वर और लाल मिक्स वाले कपड़े पहनें। इसके अलावा हाथों में लाल चूड़ियां पहनकर ही आप पूजा करें।

मिथुन:
मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग का आउटफिट पहनना चाहिए। यह रंग आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इसके अलावा आप हरी और लाल रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

कर्क:
अगर आपकी राशि कर्क है तो आप लाल साड़ी और सलवार कुर्ता पहन सकती हैं। इसके अलावा लाल चूड़ियों के साथ आप दूसरे कलर की कोई भी चूड़ी मिलाकर पहने और पूजा करें।

सिंह:
सिंह राशि की महिलाएं लाल, ऑरेंज या गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। आप रंग बिरंगी चूड़ियां जरूर पहनें।

कन्या:
कन्या राशि की महिलाएं गोल्डन, लाल, ग्रीन या पिंक कलर की साड़ी पहन सकती हैं। यह रंग आपके वैवाहिक जीवन में शुभता लेकर आएंगे।

तुला:
आपके लिए लाल रंग बहुत ही लकी रहेगा, इसलिए इस बार करवा चौथ पर आप लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा सिल्वर रंग के कपड़े भी आप पहन सकती हैं।

वृश्चिक:
इस राशि की महिलाओं को लाल, गोल्डन या मैरून कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। आप चाहें तो इन तीनों रंग को मिलाकर चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

धनु:
आपके लिए पिला या आसमानी रंग बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आप इस रंग का सलवार कुर्ता यह साड़ी पहन सकती हैं।

मकर:
अगर आपकी राशि मकर है तो आप नीले रंग की साड़ी के साथ हाथों में नीली चूड़ियां भी पहनें। गुलाबी रंग भी आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ:
कुंभ राशि की महिलाएं गहरे नीले रंग या फिर गहरे पीले रंग की साड़ी पहनें। इसे अलावा आपके लिए लाल चूड़ियां शुभ रहेंगी।

मीन:
अगर आपकी राशि मीन है तो आप लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनें। आप हरी, लाल और गोल्डन चूड़ियां मिलाकर पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
