Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
2019 में केतु का होगा धनु राशि में गोचर, आपकी राशि पर कैसा होगा प्रभाव
2019 में केतु के गोचर से लोगों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आने की संभावना है। राहु और केतु जिस राशि में प्रवेश करते हैं वहां तकरीबन 18 महीने का वक्त गुजारते हैं।
इस साल केतु 7 मार्च 2019 को धनु राशि में प्रवेश करेगा। 23 सितंबर 2020 में जाकर ये ग्रह वृश्चिक राशि में जाएगा। केतु के गोचर के दौरान सभी 12 राशियों पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस गोचर के दौरान यदि आप किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भगवान गणेश और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।

मेष
आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। धन से जुड़े लेन देन के दौरान सावधानी बरतें। अच्छी जांच पड़ताल के बाद ही अहम फैसले लें। घर परिवार में विवाद हो सकता है। किसी बात को लेकर पिता से बहस हो सकती है। पिता का ख्याल रखना जरूरी है, उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। परेशानियों से बचाव के लिए काले तिल का दान करें।

वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा नहीं है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आमदनी कम होगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ जायेंगे। दूसरों के बुरे व्यवहार से आपको कष्ट होगा। दोस्तों से आपका झगड़ा या बहस होने की संभावना है। इस साल सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है जो आपके प्रदर्शन और साथ ही मानसिक शांति को बाधित करेगा। धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान रहेगा। नकारात्मकता से बचने के लिए तिल के तेल का दान करें।

मिथुन
पत्नी या आपकी लव पार्टनर के साथ रिश्ते में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आपको सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं की कद्र करनी होगी ताकि चीजें सही ढंग से आगे बढ़ सके। अपनी पत्नी पर शक ना करें। इस दौरान आपके रिश्ते में आयी कोई कड़वाहट आप दोनों को अलग कर सकती है। आपके बिज़नेस और करियर के क्षेत्र में भी आपको परेशानी देखने को मिल सकती है। साझेदार से तनाव उतपन्न हो सकते हैं। इस स्थिति के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान गणेश को हरी दूब चढ़ाएं।

कर्क
कर्क राशि वालों का इस दौरान खर्च बढ़ जाएगा। ये धन कमाने का सही समय नहीं है। कार्यस्थल पर परेशानियां और विवाद हो सकते हैं। आप सुरक्षित खेल खेलें और विवाद से बचने की कोशिश करें। आपको सेहत से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। आप रक्षा के लिए हनुमान जी का स्मरण कर सकते हैं।

सिंह
इस दौरान आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपका नुकसान करा सकता है। ये आर्थिक लाभ कमाने के लिए ठीक समय बिल्कुल भी नहीं है। इस दौरान आप निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले भी ना लें। आपको अपना व्यापर चलाने में दिक्कत हो सकती है। करियर में भी आपको कुछ सही होता नहीं दिखेगा। आपकी लव लाइफ पर भी इस गोचर का असर होगा। आप अपने पार्टनर या दूसरे लोगों से गुस्से में बात ना करें। बच्चों को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। भैरव भगवान के मंदिर में काला झंडा चढ़ाएं, लाभ होगा।

कन्या
इस गोचर की वजह से आपको आर्थिक तौर पर झटका लग सकता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएगी। परिवार में काफी विवाद होगा। ये खुशहाल पारिवारिक जिंदगी के लिए सही समय नहीं है। कार्यस्थल पर काम का बोझ बहुत ज्यादा होगा जिससे आपको मानसिक और शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। खर्चों के बढ़ जाने के कारण भी स्ट्रेस, टेंशन और चिंता बढ़ेगी। अपनी मां की सेहत का ख्याल रखें। उपाय के लिए मंदिर में नीले रंग के फूल चढ़ायें।

तुला
तुला राशि के जातकों को इस गोचर से कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कामकाजी लोगों को छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इस यात्रा से उन्हें काफी लाभ होगा। आप अपने बातचीत के कौशल से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपका बढ़िया व्यवहार और दोस्ताना बर्ताव आपको नए कॉन्टैक्ट और दोस्त बनाने में मदद करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
इस राशि के लिए केतु का गोचर लाभदायक नहीं है। आपकी आय में गिरावट आ सकती है। इस दौरान उधार लेने और देने दोनों से बचें। आपका रुखा व्यवहार घर और कार्यस्थल पर विवाद पैदा कर सकता है। परिवार में दूरी पैदा हो सकती है। अचानक ही आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सेहत खराब होने से आपकी परेशानी और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। आप मंदिर में नीले रंग के फूल अर्पित करें, लाभ होगा।

धनु
आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी प्रभावित रहेगी। कुछ समय के लिए आपकी पत्नी/पति आपसे दूर हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। आपकी बचत का पैसा सेहत को ठीक रखने में खर्च हो सकता है। इस स्थिति के प्रभाव को कम करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर
मकर राशि वालों के लिए ये समय अच्छा नहीं है। धन हानि की संभावना है और बेकार के खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर दबाव और काफी परेशानियां आ सकती हैं। विदेश यात्रा की संभावना है। इस अवधि के दौरान नया बिज़नेस शुरू करना अच्छा कदम है। सेहत से जुड़ी कोई छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। आपके बच्चों की सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी, उनका ध्यान रखें। एक से अधिक रंग वाले कंबल जरूरतमंदों को दें, लाभ होगा।

कुम्भ
कुम्भ राशि के लोगों के लिए ये समय काफी शुभ है। करियर और बिज़नेस दोनों ही क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाएंगे और नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे। आलस को छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। ये आर्थिक लाभ कमाने का बेहतरीन समय है।

मीन
आप बचत करने के अच्छे तरीके सीखेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ते काम के दबाव के कारण आपको अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिल पायेगा। इसकी वजह से आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। ये कामकाजी लोगों के लिए अपना हुनर दिखाने का उत्तम समय है। व्यापर से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यापर में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अपनी मां का ख्याल रखें, सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। आप तिल के तेल का दान करें, फायदा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
