Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Ketu Transit 2022: राहु के बाद केतु ने भी किया राशि परिवर्तन, जानें किन जातकों के जीवन में रहेगी उथल-पुथल
वैदिक ज्योतिष में केतु को उन नौ ग्रहों में से एक माना जाता है जिनका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। इसे स्वर्भानु राक्षस का धड़ माना जाता है जो एक पूंछ के आकार का है। केतु को कर्म ग्रह कहा गया है और यह अच्छे और बुरे दोनों कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा कहा जाता है कि यह किसी के जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान लाता है और किसी व्यक्ति के उद्धार में बहुत योगदान दे सकता है। यह भी कहा जाता है कि यह भौतिक सुखों से अलग हो जाता है और ज्ञानोदय की ओर ले जाता है, लेकिन यह धोखा भी हो सकता है।
इस साल केतु ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। केतु का यह गोचर 12 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 12 अप्रैल 2022 को केतु के तुला राशि में प्रवेश से सभी 12 राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप त्वचा की कुछ समस्याओं और पीठ दर्द से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय के स्वामी जो नए उपक्रमों में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी भ्रामक लाभ के पीछे भाग सकते हैं। किसी भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें और किसी छिपे हुए खंड की जाँच जरुर करें। तीसरे व्यक्ति के शामिल होने से आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: मंगलवार और शनिवार के दिन आप बरगद के पेड़ पर कच्चे दूध के अलावा चीनी और तिल भी चढ़ाएं।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
आप अपने वैवाहिक जीवन में संतुष्ट महसूस नहीं करेंगे और इस दौरान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें एक भी प्रस्ताव नहीं मिल सकेंगे। आप इस अवधि में सभी प्रकार की बाधाओं का सामना करने और उन पर जीत हासिल करने का साहस प्राप्त करेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ कुछ तनाव हो सकते हैं। आपको घर के बुजुर्ग सदस्यों की देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। करियर के लिहाज से ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: आर्थिक तरक्की पाने के लिए आपको अपने बटुए में चांदी का एक टुकड़ा रखना चाहिए।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के जो छात्र इस अवधि में परीक्षा देंगे उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इससे उनके हौसले बुलंद होंगे। जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें इस अवधि के दौरान इलाज या रिकवरी मिल सकती है। अपनों से अनबन हो सकती है। यह गोचर आपके प्रेम जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अपने खानपान और व्यायाम पर ध्यान दें।
उपाय: आप आवारा कुत्तों को दूध और रोटी खिला सकते हैं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
यदि आप अपने शौक को एक पेशे के रूप में आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें प्यार और स्नेह मिल सकता है। छात्रों के लिए यह चरण अनुकूल नहीं होगा और उन्हें वांछित परिणाम भी नहीं मिल सकेंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश न करें क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है या फिर किसी झूठे सौदे का सामना करना पड़ सकता है। माता की तबीयत खराब होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: रोज सुबह अपने माथे पर केसर का तिलक लगाने से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
परिवार में कुछ परेशानी हो सकती है और इससे बार-बार झगड़े होने की भी संभावना है। इस दौरान आपकी माता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, उनका विशेष ख्याल रखें। व्यवसायियों को किसी भी संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए। यह सौदा झूठा निकल सकता है। लोगों के साथ ठीक व्यवहार करें और कठोर शब्द कहने से बचें। आपके वरिष्ठ आपकी मदद करेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी।
उपाय: आप बिना जोड़ वाली चांदी की अंगूठी अपने दाहिने हाथ में पहनें अथवा अपने गले में चांदी की चेन धारण कर लें।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
आप इस दौरान ऊर्जा से भरे रहेंगे और यह आपके काम में भी दिखाई देगा। आप अपने साथियों और दोस्तों के साथ छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आपकी रचनात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होगी और यही कारण है कि आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संक्रमण से बचे रहें। पैसों की बात करें तो आपको अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की सलाह दी जाती है। अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए अच्छी तरह से संवाद करें।
उपाय: आप पक्षियों को रोजाना सात तरह का अनाज खिला सकते हैं।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आप अकेले रहेंगे और हो सकता है इस दौरान मेलजोल करना पसंद नहीं करेंगे। आसपास के लोगों से आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। जब आप एक चिंतनशील क्षेत्र में कदम रखेंगे तो डिस्कनेक्ट होने की भावना पैदा हो सकती है। इस दौरान चीजें खोई हुई महसूस हो सकती हैं। व्यवसायी कुछ नयी शुरुआत करने के लिए उसकी योजना पर काम कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको सफलता नहीं मिल पायेगी।
उपायः किसी जरूरतमंद को भूरे रंग के कपड़े दान करने से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है क्योंकि उन्हें एकाग्रता हासिल करने में मुश्किल होगी। जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए, आप धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी और आपके लिए ये फलदायी भी रहेगी। जो लोग आध्यात्मिक ज्ञान पाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
उपाय: अपने माथे और गर्दन पर रोज हल्दी का तिलक लगाएं।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
भौतिकवादी दुनिया में आपको सुकून नहीं मिलेगा और यही आपकी बेचैनी का कारण भी बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आय के स्रोतों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति रह सकती है। प्रशासनिक नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ दोस्त आपके प्रति वफादार नहीं होंगे और उनके बारे में आपको पता चल सकता है।
उपायः मंगलवार के दिन मंदिर में लाल झंडा दान करें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप इस अवधि में धन अर्जित करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बहुत खास नहीं रहेंगे। सामाजिक मोर्चे पर आप काफी सक्रिय रहेंगे और इससे आपका काम के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। अपने सहकर्मियों के साथ विनम्र रहें क्योंकि यह आपके चरित्र को दर्शाता है। कारोबारियों को कुछ नया करने से बचना चाहिए।
उपाय: आपको प्रत्येक दिन पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप अपने कार्यस्थल पर सफल रहेंगे और इससे आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। अपने से छोटे पद के सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। इस दौरान आपको भाग्य से ज्यादा मेहनत पर निर्भर रहना होगा। आपके दादा-दादी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उनका खास ध्यान रखें। इस अवधि में आपकी लोकप्रियता काफी बढ़ेगी। यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है।
उपाय: आप अपने कान में सोने के आभूषण धारण कर सकते हैं।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपके और आपके पिता के बीच गलतफहमी हो सकती है। चीजों को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तभी आपको सफलता मिलेगी। आप योजनाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे। संपत्ति को बढ़ाने के लिए धन के पीछे न जाएं और न ही किसी योजना के लालच में आएं, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में पैसे उधार देने से बचें।
उपाय: दूध में केसर मिलाकर पीने से लाभ हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
