नए साल में केतु का कन्या राशि में होगा प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उसका शुभ अशुभ दोनों ही प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2023 में कर्मप्रधान और छाया ग्रह माने जाने वाले केतू भी अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। केतु के घर बदलने से जहां कुछ राशियों की किस्मत खुलेगी वहीं कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच जाएगी। केतु किसी भी राशि में लगभग डेढ़ वर्ष तक विराजमान रहकर उसके बाद गोचर करते हैं। 30 अक्टूबर, 2023 को शुक्र ग्रह के प्रतिनिधित्व वाली तुला राशि से निकल कर केतु बुध ग्रह के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर करेगा।

समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु जी के मोहिनी अवतार ने जिस स्वर्भानु नामक राक्षस का सर धड़ से अलग किया गया था, वह सिर राहु और वह धड़ केतु कहलाता है। जिस तरह राहु को किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है, ठीक उसी प्रकार केतु भी किसी राशि का स्वामी नहीं है। केतु मंगल ग्रह की तरह ही फल देता है। यानी यह किसी भी जातक के अच्छे और बुरे दोनों ही कर्मों का फल देता है।

आइए जानते हैं केतु के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

केतु गोचर 2023 तिथि

30 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर केतु तुला राशि से बाहर निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा।

सभी राशियों पर केतु गोचर का शुभ अशुभ प्रभाव

मेष:

मेष:

आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी। यदि जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आपको अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर आप व्यापारी है तो आपके किसी नए कार्य की शुरुआत बिना किसी बाधा के हो सकती है। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस गोचरकाल में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ:

वृषभ:

इस राशि के विधार्थियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी शिक्षा में बाधाएं आ सकती है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच मतभेद होंगे। आपके बीच अलगाव भी संभव है। किसी पुराने मित्र के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

 मिथुन:

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस गोचरकाल में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस अवधि में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की ओर से समर्थन और सहयोग प्राप्त न होने के कारण भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभल कर रहने की जरूरत है। जो जातक विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कर्क:

कर्क:

संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझने के आसार है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और आपको बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए केतु का यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह:

सिंह:

आपकी वाणी और व्यवहार में बड़े बदलाव आ सकते हैं जिसकी वजह से घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। यदि कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो आपके हाथ सफलता नहीं लगेगी। फैसला आपके पक्ष में नहीं आएगा जिसकी वजह से आपका नुकसान हो सकता है। दफ्तर में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। इसके अलावा आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या:

कन्या:

इस दौरान आपको दूसरों की बातों में आकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का ध्यान जरूर रखें। अगर आप जल्दबाजी में बिना सोचे समझे कोई भी काम करेंगे तो आपके हाथ से कई अच्छे अवसर निकल सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय प्रतिकूल रहेगा। पार्टनर की ओर से आपको धोखा मिल सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ने के आसार हैं। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

 तुला:

तुला:

केतु का यह गोचर आपको शुभ फल दे सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी- व्यापार में उन्नति होगी। अगर आप विदेशी कंपनी से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही आपको जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर मिलेगा। इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके अलावा आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। अगर आप विधार्थी है तो शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। विशेष रूप से यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी का अच्छा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु:

धनु:

पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। खासतौर पर आपको उधार देने से बचने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आप सावधान रहें। विशेष रूप से यदि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। माता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।

मकर:

मकर:

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस अवधि में आप कोई धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं।

 कुंभ:

कुंभ:

पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घरेलू तनाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर काल में पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आपको अपनी पूजा का उचित फल भी मिल सकता है।

मीन:

मीन:

यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपनों की पूरी मदद मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य का दामन थामें रहेंगे और अपनी मेहनत के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। बेवजह शक करने की आपकी आदत जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

Story first published: Tuesday, December 20, 2022, 9:44 [IST]
Desktop Bottom Promotion