Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन चार राशि वालों से नहीं जीत सकते आप बहस में
कहते हैं सॉरी एक ऐसा शब्द होता है जो किसी के गुस्से को पल में पिघला सकता है। कई बार इससे बड़ी बड़ी नाराज़गियां भी दूर हो जाती हैं लेकिन अपनी गलती को मानकर किसी के आगे झुकना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बड़ी ही आसानी से अपनी गलती मान लेते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी गलती होने के बावजूद भी उसे स्वीकार नहीं करते। खैर जो भी हो लेकिन ऐसे लोगों से बहस करके कई बार आप अपना ही नुकसान कर बैठते हैं और इनसे उलझना भी कुछ हद तक ठीक नहीं होता।

आज अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन राशि वाले लोगों से आप बहस में कभी जीत नहीं सकते और इनसे बहस करके आप अपने लिए किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकते हैं जिसके लिए शायद बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन राशि वालों से इस मामले में आपको सावधान रहना चाहिए।
मिथुन: मिथुन राशि वाले जातक अपनों से बहुत ज़्यादा प्रेम करने वाले होते हैं। ये अपने करीबियों को किसी भी तरह की मुसीबत में नहीं देख सकते। ये सोचते हैं कि जो ये कर रहे हैं वह इनके अपनों की भलाई के लिए है चाहे वो इनके बस में हो या न हो। ये हमेशा इस बात को लेकर सतर्क रहते हैं कि इनके आस पास क्या हो रहा है, यदि इन्हें ज़रा से भी भनक लगी कि इनकी पीठ के पीछे कुछ गलत हो रहा है तो इन्हें अपना रूप बदलने में बिल्कुल भी वक़्त नहीं लगता और इनके रूप के उस बुरे पहलू को झेलना हर किसी के बस में नहीं होता।
सिंह: इस राशि के लोग खुद को कभी गलत नहीं मानते। इनमें इस बात का अहंकार होता है कि ये हमेशा सही बोलते हैं और सही करते हैं। यदि आप इन्हें इनकी गलती बताएंगे तो ये खुद को सही साबित करने के लिए फ़ौरन बहस करने लगेंगे। इतना ही नहीं ये बड़ी ही सफाई से आपकी बातों को घुमा कर आपको ही बेवकूफ साबित कर देंगे। सिंह राशि वाले खुद पर ऊँगली उठाने का मौका किसी को नहीं देते और ये जल्दी अपनी गलती नहीं स्वीकारते। यही कारण होता है कि आप इनसे किसी भी तरह की बहस में जीत नहीं पाएंगे।
कन्या: कन्या राशि वाले खुद को एकदम परफेक्ट मानते हैं लेकिन असल में हकीकत कुछ और ही होती है। इस राशि के जातकों के पास कहने के लिए बहुत कुछ होता है ख़ास तौर पर अपनी भावनाओं के बारे में, लेकिन बात जब बदमिज़ाजी की आती है तो ये सामने वाले को छोड़ते नहीं हैं। इन्हें बहस में हारना पसंद नहीं होता और जीतने के लिए ये हर मुमकिन प्रयास करते हैं। इसके अलावा ये यह जताने की कोशिश करते हैं कि ये सामने वाले को उनसे बेहतर जानते हैं। खुद की गलती मानने की बजाय ये सामने वाले को उसकी खामियां बताने लगते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस राशि के जातकों से भूलकर भी बहस न करें वरना आपका ही नुकसान होगा।
तुला: तुला राशि वाले लोगों को इनके राशि चिन्ह के अनुसार ही जीवन में संतुलन बनाकर चलना पसंद होता है लेकिन यदि बात इनसे बहस की करें तो आप शायद ही इनसे जीत पाएं। साथ ही इन्हें बहुत ही शक्तिशाली और आक्रामक मिज़ाज का भी माना जाता है। यदि कोई भी इनसे बहस में पड़ जाए तो अंत में वह खुद ही हारा हुआ महसूस करेगा। इसके अलावा आप असन्तोष भी महसूस करेंगे। आप जितना भी कोशिश कर लें ये खुद को सही साबित करके ही रहेंगे इसलिए बेहतर यही होगा कि आप इनसे बहस में न पड़े।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
