Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
राशि के अनुसार जानें कौन से रंग की गाड़ी होगी आपके लिए लकी
क्या आप जल्द ही नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपने अपनी गाड़ी के लिए रंग भी ज़रूर सोच लिया होगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कोई भी वाहन खरीदने से पहले हमें रंगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इन रंगों का भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों से भी हमारी किस्मत बनती बिगड़ती है इसलिए अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस बात पर भी ज़रूर गौर करें कि कौन सा रंग आपके लिए लकी रहेगा और कौन सा अनलकी।
आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार यह बताएंगे कि कौन से रंग की गाड़ी आपके लिए रहेगी सबसे बेस्ट। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कौन सा है लकी रंग।

मेष:
मेष राशि वालों के लिए हल्के रंग के वाहन काफी शुभ होते हैं। आप सफ़ेद, हल्का हरा या गुलाबी रंग का वाहन खरीद सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपको काले रंग का वाहन खरीदने से बचना चाहिए। इस रंग का वाहन आपके लिए अनलकी रहेगा।

वृषभ:
वृषभ राशि वालों को भी हल्के रंग के वाहन खरीदने चाहिए क्योंकि आपकी राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आप अपने लिए सफ़ेद या सिल्वर रंग की गाड़ी खरीदें।

मिथुन:
इस राशि के जातकों के लिए गहरे रंग शुभ होते हैं इसलिए आप काले, गुलाबी, लाल रंग की गाड़ी ले सकते हैं। इसके अलावा चमकीले सफ़ेद रंग के वाहन भी आपके लिए बढ़िया रहेंगे।

कर्क:
आप नीला, सफेद, गहरा हरा व हल्का पीला, इनमें से किसी भी रंग का वाहन खरीद सकते हैं। ये सभी रंग आपके लिए बेहद लकी साबित होंगे।

सिंह:
सिंह राशि वालों को सूर्य से जुड़े रंगों वाली गाड़ियां खरीदनी चाहिए जैसे लाल, पीला आदि। इसके अलावा आप मेहरून रंग का वाहन भी खरीद सकते हैं।

कन्या:
आपके लिए सभी रंग के वाहन लकी साबित होंगे लेकिन खासतौर पर पीला और हरा रंग आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप इन्ही रंगों के वाहन अपने लिए चुनें तो ज़्यादा बेहतर होगा।

तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आपको सफ़ेद रंग का वाहन खरीदना चाहिए। गहरे नीले रंग का वाहन भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक:
इस राशि के लोगों को मिक्स रंगों वाले वाहन नहीं खरीदने चाहिए। इन्हें बैंगनी, मैरून, गहरा हरा, अंगूरी हरे रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
धनु: आपके लिए गहरा नीला, पीला या नारंगी काफी लकी रहेगा इसलिए आप इसी रंग के वाहन खरीदें।

धनु:
आपके लिए गहरा नीला, पीला या नारंगी काफी लकी रहेगा इसलिए आप इसी रंग के वाहन खरीदें।

मकर:
आपके लिए गहरे रंग काफी शुभ रहेंगे। आपकी राशि का स्वामी शनि है इसलिए आप काला, बैंगनी, नीला या भूरे रंग की गाड़ी खरीदें।

कुम्भ:
इस राशि के जातकों के लिए भी गहरे रंग काफी शुभ होते हैं। काला, नीला, बैंगनी या हरे रंग का वाहन आपके बढ़िया रहेगा।

मीन:
आपके लिए हल्के और गहरे दोनों ही रंग उपयुक्त रहेंगे फिर भी अगर आप हल्का गुलाबी, पीले तथा गहरे नीले रंग का वाहन खरीदेंगे तो आपके लिए ये बेहद लकी साबित होंगे। इसके अलावा आप हरे रंग का वाहन भी खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
