Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आर्थिक राशिफल (अक्टूबर): इन 7 राशि वालों पर होगी इस माह धन की वर्षा
क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस माह आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। क्या व्यापार में आपको फायदा मिलेगा, क्या लंबे समय से चली आ रही आपकी कोशिशें कामयाब होगी। आपके सभी सवालों के जवाब हम आपको आपके इस माह के आर्थिक राशिफल के माध्यम से देने का प्रयास करेंगे। जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।

मेष:
आर्थिक मोर्चे पर मेष राशि वालों के लिए यह माह बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ आर्थिक लाभ इस माह मिलने की पूरी संभावना है। इतना ही नहीं दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से भी आपको कुछ फायदा मिल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाएं क्योंकि इसमें भी लाभ प्राप्ति के संकेत बन रहे हैं।

वृषभ:
इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह माह चुनौतियों से भरा रह सकता है। आपको धन कमाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेन देन में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके छुपे हुए शत्रु आपको हानि पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बेहतर होगा आप इस दौरान सतर्क रहें क्योंकि किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन:
इस माह आपको धन कमाने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। साथ ही पैसों के लेन देन को लेकर भी कुछ विवाद हो सकता है। मुमकिन है आपका धन इस माह कुछ नकारात्मक चीज़ों में खर्च हो। अटका हुआ धन प्राप्त न होने से आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। हालांकि माह के अंत में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है।

कर्क:
इस माह आपका भाग्य पक्ष मज़बूत रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किये गए प्रयासों में भी आपको सफलता मिलेगी। साथ ही पुराने किये हुए निवेशों से भी आपको फायदा मिलेगा। कामकाज को लेकर की गयी यात्राएं भी आपको उम्मीद के मुताबिक ही परिणाम देंगी। वहीं दूसरी ओर इस माह आप को उधार देने से बचना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है।

सिंह:
आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रह सकता है। पैसों की तंगी ज़रूरी कामों में अड़चनें डालेंगी जिससे आपकी मानसिक शांति भी भंग हो जाएगी। आप महसूस करेंगे कि आपके सभी प्रयास विफल हो रहे हैं। यदि आप कोई नया काम या निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा अभी आप इसे टाल दें क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।

कन्या:
इस माह आपको धन कमाने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक ही होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आप काफी प्रयास करेंगे। हालांकि परिणाम आपके हित में ही होगा लेकिन विलंब से आपके लिए यह समय भागदौड़ से भरा रह सकता है जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है।

तुला:
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह समय मिलाजुला रह सकता है। कुछ वित्तीय लाभ संभव है लेकिन खर्चों में वृद्धि आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किये गए प्रयास आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगे जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। माह के अंत में भाग्य आपका साथ दे सकता है और कुछ कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी भी तरह के निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक:
आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत इस दौरान करते हैं तो भविष्य में वह आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। माह के शुरुआत में आप जो भी कार्य करने के लिए चुनेंगे आपको उसमें सफलता मिलेगी। महीने के अंत में किसी भी तरह का निवेश आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है इसलिए इससे बचें।

धनु:
व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही शानदार रहने वाला है। मुमकिन है इस समय आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ प्राप्त हो जिससे आपका व्यापार दोगुनी तेज़ी से आगे बढ़ने लगे। मित्रों के सहयोग से भी आपको कुछ फायदा मिलने की संभावना है। इस माह धन प्राप्ति का अच्छा संयोग बन रहा है और आपके सभी सोचे विचारे कार्य सफल होने की पूरी संभावना है। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है लेकिन हर कोनों से परखने के बाद ही अपना मेहनत से कमाया हुआ पैसा निवेश करें।

मकर:
मुमकिन है कार्यक्षेत्र में इस माह आपको कोई बड़ी सफलता मिले जिससे आपके जीवन में कोई सकारात्मक परिवर्तन आए। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस समय आपको इसमें सफलता मिले। इतना ही नहीं इस दौरान निवेश करना भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। कामकाज से जुड़ी कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

कुम्भ:
कुम्भ राशि के जातकों को इस माह धन प्राप्ति के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रही हैं और आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज के उद्देश्य से की गयी यात्रा सफल होगी और आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मुमकिन है पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला इस माह सुलझ जाए और फैसला आपके हक़ में आए। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा।

मीन:
इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। हालांकि यह समय थोड़ा भागदौड़ से भरा रहेगा लेकिन आपको अपनी कोशिशों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो माह का मध्य इस काम के लिए बहुत ही शुभ है।व्यवसाय से जुड़े जातकों को साझेदारी से कुछ मुनाफा मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
