Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
मकर राशि वाले होते हैं शक करने वाले, जानिए कौन सी कमी है आप में
हमारी राशि हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है जैसे हमारी अच्छाइयाँ, बुराइयां, हमारा स्वभाव आदि। यहां तक की राशि के आधार पर हम अपने आज और आने वाले कल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं। हमने समय समय पर अपने लेखों द्वारा आपको आपकी राशि के अनुसार कई चीज़ों के बारे में बताया है। आज भी हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपनी राशि के अनुसार अपनी सबसे बड़ी कमियों के बारे में जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार क्या है आपकी सबसे बड़ी कमी।

मेष:
मेष राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। इनकी किसी न किसी से अनबन रहती ही है। ये बहुत ही ज़िद्दी होते हैं और जल्दी अपनी गलती नहीं मानते। अपने इस स्वभाव के कारण ये अकसर मुश्किल में पड़ जाते हैं। इन्हें हमेशा इनके भेद खुलने का डर रहता है। प्यार मोहब्बत के मामले में इनपर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इस मामले में ये बेवकूफ बनाने में माहिर होते हैं।

वृषभ:
वृषभ राशि वालों की सबसे बड़ी कमी होती है इनका क्रोध। कई बार गुस्से में ये सारी सीमाएं लांघ देते हैं और खुद को मुसीबत में डाल लेते हैं। साथ ये बहुत ज़िद्दी भी होते हैं। अगर कोई इनसे उलझता है तो फिर ये उसे दण्डित किये बिना नहीं छोड़ते। ये रूढ़िवादी किस्म के होते हैं। इस राशि के जातक बहुत ही आलसी होते हैं। ये अपनी गलती कभी नहीं मानते और खुद को महान समझते हैं। खाने पीने के मामले में ये बहुत चटोरे होते हैं।

मिथुन:
इस राशि के जातक भरोसेमंद नहीं होते हैं। अगर ये किसी काम को करने की ठानते हैं तो कई बार बीच में ही भ्रमित होकर उसे छोड़ देते हैं। इनमें साहस की भी कमी होती है। कई बार ये अपनी चंचलता में ऐसा कुछ कर बैठते हैं कि इन्हें खुद ही नहीं पता होता। प्यार के मामले में ये अकसर असफल रहते हैं क्योंकि एक ही समय पर इनके एक नहीं कई लोगों से संबंध रहते हैं।

कर्क:
कर्क राशि के जातक बहुत ही कठोर स्वभाव के होते हैं। ये एक जगह पर ज़्यादा देर टिक नहीं पाते और थोड़ी थोड़ी देर में इनका मन बदलता रहता है। इनकी कई असंभव इच्छाएं होती हैं जिनके पूरे ना होने पर ये फ़ौरन निराश हो जाते हैं। यदि कोई इनके अनुसार नहीं चलता तो ये उसकी उपेक्षा करने में पीछे नहीं हटते।

सिंह:
ईर्ष्या और लालच जैसी भावना अकसर इस राशि के लोगों में आ जाती है। ख़ास तौर पर इस राशि के पुरुष अपने लिए परेशानियों को न्योता स्वयं ही देते हैं। अपने आज से ज़्यादा इन्हें आने वाले कल की चिंता ज़्यादा रहती है जिसके कारण ये अपना वर्तमान भी बिगाड़ लेते हैं। सिंह राशि के जातकों को क्रोध बहुत जल्दी आ जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी होती है कि ये किसी पर भी बहुत आसानी से भरोसा कर लेते हैं।

कन्या:
इस राशि के जातक स्वार्थी किस्म के होते हैं। दूसरों की आलोचना करने में इन्हें बहुत ही आनंद आता है। किसी भी बात को बढ़ा चढ़ाकर कहना इनकी आदत होती है। हड़बड़ाहट और उतावलेपन में अकसर ये अपना भारी नुकसान कर बैठते हैं। ये अपनी बात के आगे किसी की नहीं सुनते और दूसरों की दी हुई सलाह को भी ज़्यादा महत्त्व नहीं देते।

तुला:
तुला राशि वाले लोग बहुत ही भावुक होते हैं और कई बार इनका भावुक स्वभाव इनपर भारी पड़ जाता है। दूसरों से खुद की तुलना करना इनकी आदत होती है जिसके कारण ये अपना आत्मविश्वास खो बैठते हैं। इनका अधिकांश समय किसी न किसी चिंता में गुज़रता है। ये अपने जीवन में आने वाले संकटों का कारण स्वयं होते हैं जो की इनकी मृत्यु का कारण भी बनती है।

वृश्चिक:
यदि इस राशि के लोगों को कोई बात बुरी लग गयी तो ये उसे अपने दिल में बैठाकर रखते हैं। इस तरह की बातें ये जल्दी नहीं भूलते। इतना ही नहीं अपने साथ बुरा करने वालों से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं ये जल्दी किसी को दूसरा मौका नहीं देते।

धनु:
इस राशि के लोग अकसर ग़लत चीज़ों के तरफ आकर्षित हो जाते हैं जैसे जुआ, सट्टेबाज़ी आदि। एक बार इनके दिमाग में जो बात बैठ गयी ये उसी को मानते हैं और फिर किसी की नहीं सुनते। इन्हें अकेला रहना ज़्यादा पसंद होता है।

मकर:
मकर राशि वाले हमेशा संदेहों में घिरे रहते हैं और ये इनका नकारात्मक पक्ष है इन्हें अपनी तारीफ़ सुनना बेहद पसंद होता है। ये अपनी आलोचना नहीं सुन सकते और ऐसे लोग इन्हें ज़रा भी नहीं भाते। कई बार ये किसी पर भी भरोसा करके अपना सब कुछ लुटा देते हैं और फिर बाद में सिर्फ पछतावा ही इनके हाथ लगता है।

कुम्भ:
इस राशि के जातक न तो एक जगह पर ज़्यादा समय तक टिकते हैं और न ही एक व्यक्ति के प्रति समर्पित रहते हैं। इनका मन बदलता ही रहता है। साथ ही थोड़े चालाक किस्म के होते हैं। दूसरों से अपना काम निकलवाना इन्हें अच्छे से आता है। अगर इनकी किसी से नहीं बनती तो ये चीज़ें सुधारने की बजाए फ़ौरन रिश्ते को तोड़ना पसंद करते हैं।

मीन:
इस राशि के लोग समस्याओं से भागने वाले होते हैं। ये परिस्थितियों से बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। ज़रुरत पड़ने पर ये झूठ का भी सहारा ले लेते हैं। बातें छिपाने वाले लोग इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं और ऐसे में कई बार ये अपने क्रोध में सारी हदें पार कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
