Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इन 3 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के समय में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाता है। ऐसी स्थिति होने पर पृथ्वी की छाया से चांद ढक जाता है। ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में ख़ास होने वाला है। 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा इसलिए इसमें सूतक मान्य नहीं होगा।

किसी भी खगोलीय घटना का प्रभाव लोगों के जीवन में जरूर पड़ता है। गौरतलब है कि इस बार चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण लगने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा मगर तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें संभलकर रहने की जरुरत है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को धैर्य बनाये रखने की जरुरत है। इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। आपके बनते हुए कार्यों में कोई रुकावट आ सकती है। आप आपा खोने से बचें और कटु शब्द न बोलें वरना मामला बिगड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबियत ठीक न रहने से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए बजरंगबली की पूजा करना फलदायी रहेगा।

कन्या राशि:
30 नवंबर का चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका ही नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस दौरान यात्रा का भी योग बन रहा है। आपके लिए गणेश पूजन करना लाभदायक रहेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है। आप सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। पैसों से जुड़े लेनदेन में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से भी आपको चिंता सता सकती है। उनकी पढ़ाई लिखाई पर नजर बनाए रखें। इन परेशानियों से राहत और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
