Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
Simha Rashifal 2023: सिंह वार्षिक राशिफल 2023: सूर्य की तरह चमकेगा नए साल में सिंह राशि वालों का भाग्य
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। नवग्रहों में सूर्य को राजा की उपाधि दी गई है। ठीक उसी तरह इस राशि के जातकों का स्वभाव भी बड़ा ही रौबदार होता है। सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व की क्षमता अधिक होती है। यह किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते हैं। यह दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। हालांकि इनका गुस्सा बहुत ही खराब होता है। छोटी-छोटी बातों पर इन्हें क्रोध आ जाता है और कई बार यह इनके लिए नुकसान की वजह भी बन जाता है। सिंह राशि के लोगों को ऐशो आराम की जिंदगी पसंद होती है।

जरूरतमंदों की मदद करने में यह कभी पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन कई बार लोग इनकी उदारता का भी फायदा उठाते हैं। यह काफी ईमानदार और वफादार भी होते हैं।
आइए जानते हैं साल 2023 सिंह राशि वालों के लिए क्या लेकर आने वाला है। क्या इस साल इनकी मनोकामनाएं पूरी होगी और इन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा।
सिंह करियर राशिफल 2023
करियर के मामले में साल 2023 सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। आपके करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। अप्रैल के मध्य में आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। हालांकि आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतनी बड़ी सफलता हासिल होगी, इसलिए आप मेहनत करने में पीछे न हटें। इस दौरान आपके हाथ कई अच्छे अवसर लग सकते हैं। आपको इन अवसरों भुनाने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर साल 2023 में आपका करियर ऊंचाई छुएगा।
सिंह व्यापार राशिफल 2023
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती है। साथ ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जनवरी से लेकर अप्रैल तक आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है। खासतौर पर कोई भी गैरकानूनी काम करने से आप बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और एक बार फिर आपकी वापसी होगी। यदि आपका कारोबार विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ेगी। आपको कुछ बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा।
सिंह वित्त राशिफल 2023
पैसों के लिहाज से साल 2023 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। सूर्य देव की कृपा से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको धन लाभ होने के आसार है। पैसा कमाने के कई मौके आपके हाथ लगेंगे। हालांकि अक्टूबर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम बिना सोचे समझे करेंगे तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
सिंह परिवारिक राशिफल 2023
परिवारिक मोर्चे साल 2023 आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपके उग्र स्वभाव के कारण घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। हो सकता है इस दौरान किसी कारणवश आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़े। इसके अलावा कामकाज में व्यस्त रहने की वजह से भी आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। साल के मध्य में घर के वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। आप हर चुनौती का सामना बहुत ही समझदारी से करेंगे। साथ ही अपने रिश्तों को संजोकर रखने के लिए आप भरपूर प्रयास भी कर सकते हैं।
सिंह प्रेम और विवाह राशिफल 2023
प्यार मोहब्बत के मामले में साल के शुरुआती 3 महीने आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। साथ ही आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आपके बीच की कड़वाहट खत्म होगी और आपके प्रेम जीवन से नीरसता भी दूर होगी। साल के अंत तक आपके विवाह का भी योग बन रहा है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को साल की शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। आपके प्रिय के खराब स्वास्थ्य का बुरा असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। हालांकि धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। एक बार फिर आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां लौट आएंगी। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप तीर्थ यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी।
सिंह शिक्षा राशिफल 2023
शिक्षा के क्षेत्र में आप सफलता के झंडे गाड़ेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। इस दौरान पढ़ाई में आपका पूरा मन लगेगा और आप कड़ा परिश्रम करेंगे। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर हो सकती है। खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे जातकों को अक्टूबर के बाद अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2023
सिंह राशि के जातकों को साल की शुरुआत में ही शरीर द्वारा संकेत मिलने लगेंगे। ऐसे में आपको जरा सी भी लापरवाही बरतने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी समस्या होने पर उसे अनदेखा करने की गलती आप न करें। आपको उदर रोग, नसों से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव और अवसाद तथा गुप्त समस्या होने के आसार है। इसके अलावा आपको आंत में भी कोई परेशानी हो सकती है। हालांकि अप्रैल के महीने में कुछ सुधार आने की संभावना है। साल के अंत में खान पान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
साल 2023 में सिंह राशि के लिए भाग्यशाली अंक
सिंह राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 1 और 9 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सिंह राशिफल 2023 बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा।
साल 2023 में सिंह राशिफल वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय
आप हर रविवार के दिन व्रत रखें और प्रतिदिन श्री सूर्यदेव को अर्घ्य दें। हर बुधवार को शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना भी आपके लिए शुभ होगा। अगर आप बीमार हैं या आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी है तो आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











