Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
तुला वार्षिक राशिफल 2023: साल 2023 में तुला राशि वालों की तरक्की का बन रहा है योग, आर्थिक परेशानी भी होगी दूर
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। नवग्रहों में शुक्र को मंत्री का दर्जा दिया गया हुआ है। शुक्र देव को कला, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और भोग विलास का कारक माना जाता है। शुक्र की कृपा तुला राशि के जातकों पर बनी रहती है और उनका जीवन अच्छा रहता है। अगर बात तुला राशि के जातकों की पसंद, नापसंद और स्वभाव की करें तो इस राशि के जातकों को अकेले रहना पसंद नहीं होता है। यह लोगों से घिरा रहना चाहते हैं। यह बहुत ही आसानी से दोस्त बना लेते हैं। यह बड़े ही रोमांटिक मिजाज के भी होते हैं, विवादों से निपटने में यह कुशल होते हैं और इनमें न्याय की गहरी भावना भी होती है।

यह संतुलित जीवन जीवन चाहते हैं। यह संघर्ष और चुनौतियों से बचना चाहते हैं जिसकी वजह से कई बार इनकी उन्नति में बाधा आती है और इन्हें समझौता भी करना पड़ता है। अक्सर इन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है।
आइए जानते हैं साल 2023 तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
तुला करियर राशिफल 2023
करियर के मामले में साल 2023 तुला राशि वालों के लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है, साथ ही आपके करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो जातक नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उन्हें बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साल के अंतिम 3 महीने आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको अपना हर निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है।
तुला व्यापार राशिफल 2023
व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इस अवधि में टैक्स से जुड़े मामलों में आप अधिक सावधान रहें। ऐसी कोई गलती न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं। विशेष रूप से मई के महीने में आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। मई के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। परिस्थिति में बड़ा सुधार नजर आएगा। आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे और अपनी योजनाओं पर काम भी शुरू कर सकते हैं। आप कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ सकते हैं। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा।
तुला वित्त राशिफल 2023
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस साल आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। बेवजह के खर्चे से दूर रहें और अपना बजट संतुलित रखने का प्रयास करें। खासतौर पर अक्टूबर के महीने में अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी वजह से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साल के अंत में आप कोई जोखिम भरा आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं।
तुला पारिवारिक राशिफल 2023
पारिवारिक मोर्चे पर साल की शुरुआत काफी अच्छी होगी। इस दौरान घर में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी लेकिन मध्य का समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कोई पुराना मामला उभर सकता है। घर में कलह, झगड़े झंझट हो सकते हैं। इस दौरान पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान कुछ बड़े घरेलू खर्चे हो सकते हैं। हालांकि आप अपनों की जरूरतों और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
तुला प्रेम और विवाह राशिफल 2023
रोमांटिक की लाइफ में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस रहेगा। हालांकि आपको अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने की आवश्यकता है नहीं तो आपके बीच की दूरियां आ सकती हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह साल मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। आपके बीच वाद-विवाद हो सकता है। मई के महीने में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। साल के अंतिम महीने आपके लिए कुछ बेहतर साबित होंगे। इस दौरान आपको बच्चों की भलाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।
तुला शिक्षा राशिफल 2023
विद्यार्थियों को साल 2023 में अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बार-बार आपकी एकाग्रता भंग होगी और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। अप्रैल के बाद धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार नजर आएगा और एक बार फिर आपकी वापसी होगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है।
तुला स्वास्थ्य राशिफल 2023
सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकता है यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है दरोगा आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहे साथ ही अपनी सेहत को लेकर आप सजग रहें मई का महीना आपके लिए कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा इस अवधि में आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सतर्क रहेंगे और धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा नवंबर का महीना आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा साबित होगा साल के अंत तक आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है
साल 2023 में तुला राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक
तुला राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 5 और 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार तुला राशिफल 2023 बताता है कि 2023 का कुल योग 7 होगा।
साल 2023 में तुला राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय
आप शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए। प्रतिदिन शुक्र देव जी के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी दूर करने के लिए आप श्री गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत का पाठ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications