Latest Updates
-
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami Wishes In Hindi: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान -
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा -
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, फेस पर आएगा इंस्टेंट निखार -
चेहरे के अनचाहे बालों और मूंछों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई उबटन, पार्लर जाना भूल जाएंगे -
Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च, कब है कामदा एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
नवरात्रि में जन्मीं बेटियों के लिए मां दुर्गा के 108+ सबसे सुंदर नाम और उनके अर्थ, देखें लिस्ट -
Ram Navami 2026 Upay: राम नवमी पर प्रभु राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
Libra Horoscope 2022: चुनौतियों के बावजूद तुला राशि वालों को मिलेगी अच्छी सफलता
साल 2022 की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छा होगी। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप जीवन के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मेहनत का फल हमेशा मीठा ही होता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। आपकी रास्ते से सारी बाधाएं दूर जाएंगी। जीवन
साथी के साथ या समय ठीक-ठाक गुजरेगा। आपको एक दूसरे पर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही अपने प्रिय को समझने का भी प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने के आसार है। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको खुद पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

नौकरी
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2022 नई उम्मीद के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आएगा। साल का शुरूआती समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप खूब परिश्रम करेंगे और आपकी तरक्की भी हो सकती है। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बॉस के सामने भी अपनी अच्छी छवि बनाकर रखनी होगी। अगर आपने हाल ही में पढ़ाई पूरी की है और आपको नौकरी की तलाश है तो इस वर्ष आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।

व्यापार
व्यापारियों के लिए यह साल औसत रहने वाला है। आपको कुछ खास सफलता नहीं मिलेगी। इस वर्ष लाभ कमाने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। आपके बीच अविश्वास की भावना रहेगा। इस अवधि में बड़े निवेश से भी आपको बचने की जरूरत है। यदि आप जल्दबाजी में कोई निवेश करते हैं तो आपका नुकसान भी हो सकता है। यदि इस साल आप कोई नया काम करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कुछअ बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है।

शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से साल 2022 बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस साल आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस अवधि में विदेश जाकर पढ़ाई करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए यह साल बहुत ही बढ़िया है। अगर आप कोई प्रतियोगी परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपके वैवाहिक जीवन में स्थितियां मिलीजुली रहने के आसार है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच छोटी छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहेगी। दाम्पत्य जीवन के कलह का बुरा असर आपके बच्चों पर भी बढ़ सकता है। हालांकि साल की शुरुआत में आपके बीच तालमेल अच्छा रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साल के दूसरे हिस्से में आपके बीच तनाव बढ़ सकता है।

सेहत
सेहत के मामले में यह साल आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। हालांकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आप तनाव से भी दूर रहें जिससे आपकी मानसिक शांति भी बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications











