Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
जानिये किस राशि के लोग कौन सी बातों को ले कर बोलते हैं सबसे ज्यादा झूंठ
हर व्यक्ति की राशि के हिसाब से उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। हर राशि के इंसान की फितरत अलग होती है।
हर व्यक्ति की राशि के हिसाब से उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। हर राशि के इंसान की फितरत अलग होती है। वो इसी फितरत के हिसाब से सच और झूठ को भी अपनी जिदंगी में जगह देते हैं।
राशिफल के आधार पर आपने भविष्य, प्यार, डेट, सेक्स आदि के बारे में पहले से ही काफी कुछ पढ़ चुके होंगे। लेकिन क्या आपने कभी राशि के हिसाब से झूठ बोलने के बारे में कुछ पढ़ा है। अगर नहीं तो आप इस लेख को पढें कि किस राशि के लोग किस तरह के झूठ बोलने में माहिर होते हैं:

मेष:
ये लोग निडर होने के बारे में झूठ बोलते हैं। जबकि इन लोगों को स्काईडाइव, जे स्काई और बंगी जम्प आदि से बहुत डर लगता है। ये लोग मकड़ी या लिफ्ट से भी डरते हैं। लेकिन इसे स्वीकारने में ये झिझकते हैं।

वृषभ:
वे झूठ बोलते हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है। वो ऐसा जताते हैं कि उनकी एक्स उनका अतीत है लेकिन ऐसा नहीं है उनके मन में अभी भी कुछ है। वो अपने अंदर सभी भावनाओं का खत्म होना दिखाते हैं जो कि सच नहीं है। यकीन मानिए वो इस मामले में बेहद झूठ होते हैं।

मिथुन:
वे बीमार या थके हुए होने के बारे में झूठ बोलते हैं। जब भी कोई व्यक्ति यह बोलता है कि वो सही नहीं लग रहे तो एलर्जी या कोई अन्य बहाना बनाकर बात को टाल देते हैं।

कर्क:
ये लोग अपने रिश्तों के बारे में जमकर झूठ बोलते हैं, क्योंकि वे अपने रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया में दिखावा करना पसंद करते हैं। वे दुनिया भर से झगड़े को छुपाते हैं। वो सच किसी को नहीं बताते हैं।

सिंह:
वे झूठ बोलते हैं कि वे कितने पैसे कमाते हैं। वे अपने दोस्तों के शॉट्स खरीदने से नहीं कतराते हैं, भले ही वे अपने खुद के किराए का भुगतान करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हों!

कन्या
वे मदद करने के बारे में झूठ बोलते हैं। जब लोगों को उनकी जरूरत होती है तो वो असहजता जताते हैं और इससे बचते हैं। वो अपनी जिदंगी को अपने आप हार्ड बना लेते हैं और परिस्थितियों पर इल्जाम लगाते हैं।

तुला:
वे झूठ बोलते हैं कि उन्होंने किसी को माफ कर दिया, जबकि मन में खुन्नस रखते हैं। वो सिर्फ इसका दिखावा करते हैं और लम्बे समय तक ऐसा करते रहते हैं।

वृश्चिक:
वे खुद के द्वारा शराब पीने के बारे में झूठ बोलते हैं। इनहें पैग के नम्बर बढ़ाकर बताने में मज़ा आता है। साथ ही ये कितने लोगों को किस कर चुके हैं, इस बारे में भी झूठ बोलते हैं। अपने दोस्तों को खुश करने के लिए कई बार ये गलत तरीकों का चुनाव करते हैं।

धनु:
ये अपनी सिंगल लाइफ के बारे में झूठ बोलते हैं। ये रिश्ते में नहीं पड़ना चाहते हैं और कई बार अकेलापन भी महसूस करते हैं। लेकिन वो इसे कभी किसी के सामने जाहिर नहीं होने देते हैं।

मकर:
ये एकसाथ होने के बारे में झूठ बोलते हैं। ये अंदर से स्ट्रांग होने की एक्टिंग करते हैं लेकिन खुद को हमेशा कंफ्यूज पाते हैं कि ये कर क्या रहे हैं।

कुंभ:
ये लोग छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हैं। ऐसे जताते हैं कि जैसे किसी को कुछ पता ही नहीं है। वे बिजी होने की एक्टिंग करते हैं पर होते नहीं। बाहर न जाने के लिए बहाने मारते हैं और कतराते हैं।

मीन:
ये लोग सफेद झूठ बोलने में माहिर होते हैं। इस वजह से कोई इन्हें पकड़ नहीं पाता है। वे संगीत को पसंद करते हैं। लेकिन आता-जाता भले ही इन्हें कुछ न हो।



Click it and Unblock the Notifications
