Latest Updates
-
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह
रहस्यमयी पर्सनालिटी के होते हैं इस राशि के लोग

कुछ लोगों को समझ पाना वाकई बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे लोग कई बार हमें अपने व्यवहार से चौंका देते हैं। हम जान ही नहीं पाते कि इनका अगला कदम क्या होने वाला है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से ऐसे लोगों के बारे बहुत ही आसानी से जाना जा सकता है। जी हां, यह भी सितारों का ही खेल होता है जिसमें इस तरह के मनुष्यों का जन्म होता है। ऐसे में सितारों की स्थिति का प्रभाव सीधे मनुष्य की सोच पर पड़ता है।
इसी के आधार पर आज हम आपको यह बताएंगे कि क्यों कुछ लोग इतने रहस्मयी होते हैं की उन्हें समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। तो आइए जानते हैं किन राशियों के लोग सबसे ज़्यादा रहस्मयी होते हैं।

कन्या:
कन्या राशि के लोग बहुत ही मज़ाकिया स्वभाव के होते हैं। हंसी मज़ाक करना इन्हें बेहद पसंद होता है। अगर ये किसी के साथ मज़ाक करते हैं तो मज़ाक सहने की भी क्षमता रखते हैं। बाहर से देखने में आपको ये बहुत ही साधारण लगेंगे लेकिन कई बार हम इस बात को समझ ही नहीं पाते की इनकी पर्सनालिटी का एक और साइड होता है जो हमारे सामने उजागर नहीं हो पाता। ये दिल से बहुत साधारण रहते हैं लेकिन इनके अंदर कुछ लोगों के लिए गहरी भावनाएं छिपी होती है जो ये किसी को नहीं बताते।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक सबसे ज़्यादा रहस्यमयी होते हैं। इनकी आँखें कुछ और कहती हैं लेकिन इनके दिल में कुछ और ही चल रहा होता है। ये चीज़ों पर बहुत बारीकी से नज़र रखते हैं पर आपको इस बात का पता नहीं चलने देते। ये देखते और समझते ज़्यादा हैं लेकिन अपनी बात का खुलासा जल्दी किसी के सामने नहीं करते। एक और बात है जिसकी वजह से हम इस राशि के जातकों को ठीक से समझ नहीं पाते है और वह है इनकी नयी नयी चीज़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आदत।

मकर:
इस राशि के जातकों को सफलता का डर हमेशा रहता है और यह इनके रहस्मयी होने का यह सबसे बड़ा कारण होता है। ये अपने अगले कदम के बारे में आपको कभी नहीं बताएंगे इसके अलावा ये अपने दुश्मनों को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। हालांकि ये लोगों पर बहुत आसानी से भरोसा कर लेते हैं जो इन्हें नहीं करना चाहिए। ज़्यादातर लोग इनको जानने के लिए इनके बारे में सोचते रहते हैं पर सच्चाई कुछ और ही निकलती है। अपनी पर्सनालिटी की वजह से कई बार इन्हें गलत समझ लिया जाता है।

कुम्भ:
इस राशि के ज़्यादातर लोग कम बोलने वाले होते हैं हालांकि इनकी रहस्मयी पर्सनालिटी आसानी से उजागर हो जाती है लेकिन जब ये भविष्य को लेकर कुछ चीज़ों से डरने लगते है तब ये और भी रहस्मयी लगने लगते हैं। हालांकि इस राशि के सभी लोग ऐसे नहीं होते इसलिए कम बोलने वालों को रहस्मयी कहना ठीक नहीं होगा।

मीन:
इनकी रहस्यमयी पर्सनालिटी के कारण इन्हें समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार ये अपनी ही पसंद को ठीक से समझ नहीं पाते और कंफ्यूज रहते हैं। ऐसी स्थिति में यह सत्य है कि आप इन्हें समझ ही नहीं पाएंगे। वृश्चिक राशि वालों के बाद इस राशि के जातक अपनी बातें छिपाने में माहिर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
