Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
राशि अनुसार करें सूर्यदेव के मंत्रों का उच्चारण, मिलेगा यश और सफलता
सूर्यदेव की आराधना करने से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ है तो सूर्यदेव की पूजा आपके लिए बहुत ही फलदायी साबित होगी। प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि, मान सम्मान, अच्छा स्वास्थ्य, तरक्की और अन्य कई सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उपासक के जीवन में शांति बनी रहती है।
सूर्य को इस पूरे ब्रम्हांड में ऊर्जा का एक मात्र स्रोत माना जाता है और इन्हें जल चढ़ाने से और इनकी पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मनुष्य के सभी पाप भी मिट जाते हैं। रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन माना जाता है और आज हम आपको यह बताएंगे कि किस प्रकार आप अपनी राशि के अनुसार सूर्यदेव के नामों से उनका आह्वान करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए सूर्यदेव का कौन सा नाम शुभ रहेगा।

मेष:
मेष राशि के जातक प्रत्येक रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय उनके इस नाम से 'ॐ अचिंत्याय नम:' उनका आह्वान करें। आपको अवश्य लाभ होगा।

वृषभ:
आप सूर्यदेव की पूजा करते समय उनके इस मंत्र ॐ अरुणाय नम: से उनका आह्वान करें।

मिथुन:
सूर्यदेव को जल अर्पित करने के लिए तांबे के पात्र को सबसे अच्छा माना जाता है। आप रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय उनके इस नाम ॐ आदि-भुताय नम: से उनका आह्वान करें।

कर्क:
कर्क राशि के जातक सूर्यदेव का आह्वान करने के लिए उनके इस नाम का प्रयोग करें ॐ वसुप्रदाय नम:।

सिंह:
इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का यह मंत्र ॐ भानवे नम: बहुत ही शुभ रहेगा।

कन्या:
कन्या राशि वाले सूर्यदेव के इस नाम से 'ॐ शांताय नम:' उनका आह्वान करें।

तुला:
अगर आप सूर्यदेव को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उनके नाम 'ॐ इन्द्राय नम:' से उनका आह्वान करें।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक 'ॐ आदित्याय नम:' से सूर्यदेव का आह्वान करें।

धनु:
आप 'ॐ शर्वाय नम:' से सूर्यदेव का आह्वान करें। निश्चित तौर पर आपको उनकी कृपा प्राप्त होगी।

मकर:
मकर राशि के जातकों को सूर्यदेव का आह्वान करने के लिए उनके इस नाम का प्रयोग करना चाहिए 'ॐ सहस्र किरणाय नम:'।

कुम्भ:
आप इस मंत्र से सूर्यदेव का आह्वान कर उनकी पूजा करें 'ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम:'।

मीन:
मीन राशि वालों के लिए सूर्यदेव का 'ॐ जयिने नम:' नाम बहुत ही शुभ रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
