Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
राशि के अनुसार जानें किन लोगों से डेटिंग करना पड़ सकता है भारी

किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सबसे ज़रूरी होता है एक दूसरे के बारे में अच्छे से जान लेना क्योंकि कई बार हमारा एक गलत फैसला हमारी पूरी ज़िन्दगी बदल सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बारह राशियां होती हैं जो व्यक्ति के स्वभाव उसके गुणों और अवगुणों सबके बारे में जानकारी देती है। इन राशियों पर किये गए अध्ययन के अनुसार इनमें से कुछ राशियां आपस में मिलती है तो एक परफेक्ट जोड़ी बनती है तो वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों का आपस में कोई मेल नहीं हो पाता है। आज हम बात कर रहे हैं उन राशियों की जो एक दूसरे को डेट करने के लिए परफेक्ट नहीं है, आइए जानते है उन राशियों के बारे में।
मेष: मेष राशि के हैं तो भूल कर भी मकर राशि वालों को डेट न करें क्योंकि आप दोनों की सोच में ज़मीन आसमान का अंतर होता है। मकर राशि वालों को नियमों का पालन करना और उसके अनुसार चलना पसंद होता है तो वहीं मेष राशि वाले जातक इन बातों को ज़्यादा महत्व नहीं देते। मकर राशि वाले किसी भी कार्य को करने से पहले बेहतर योजना बनाना पसंद करते है हालांकि अपने लक्ष्य को लेकर दोनों ही राशि वाले बड़े ही गंभीर होते हैं। मकर राशि वालों के लिए उनका कार्य पहली प्राथमिकता होती है जबकि मेष राशि वाले जातक को ऐसे साथी पसंद होते हैं जो उनका ख़ास ध्यान रखें।

वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए कुम्भ राशि वाले सही लव पार्टनर नहीं होते हैं। जब भी प्यार की बात होती है तब आप अपने साथी से एक प्यार भरे एहसास की उम्मीद करते हैं लेकिन कुम्भ राशि वाले अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। साथ ही इनके विचारों में स्पष्टता नहीं होती। दोनों एक दूसरे की ओर आकर्षित तो हो जाते हैं लेकिन इनकी रोमांटिक लाइफ अच्छी नहीं होती। अकसर इनमें वैचारिक मतभेद भी होते हैं।
मिथुन: मिथुन राशि वाले जातकों के लिए वृश्चिक राशि वाले साथी बिलकुल भी सही नहीं होते। मिथुन राशि वाले अपनी खुद की बनायी हुई सीमा के अंदर ही रहकर कार्य करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इनकी रुचि हमेशा रहती है। यह चंचल स्वभाव के भी होते है। अगर ये जुड़ भी जाएं तो एक-दूसरे को शंका की नज़र से देखेंगे जिस कारण इनके रिश्ते में दरार पड़ जायेगी।
कर्क: कर्क राशि वालों की जोड़ी धनु राशि वालों के साथ उचित नहीं मानी जाती। इनकी सोच आपस में बिल्कुल नहीं मिलती। जहां एक ओर कर्क राशि वाले गंभीर स्वभाव के होते हैं, वहीं दूसरी ओर धनु राशि वालों को सीरियस रहना पसंद नहीं होता। धनु राशि वाले हर काम अपने अनुसार करना चाहते हैं और ये किसी की नहीं सुनते हैं। कई बार ये एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते हैं जिससे इनका रिश्ता टूट जाता है इसलिए अगर आपका दिल किसी धनु राशि वाले पर आ गया हो तो बेहतर होगा आप अपने दिल को यही रोक लें ताकि भविष्य में आपको पछताना न पड़े।
सिंह: सिंह राशि वाले मीन राशि वाले लोगों को डेट न ही करें तो अच्छा होगा क्योंकि मीन राशि वालों का बदलता हुआ मूड और मिज़ाज इनके रिश्ते के लिए घातक साबित हो सकता है। सिंह राशि वाले बड़े ही ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं। इनका गर्वीला अंदाज़ मीन राशि वालों को कतई पसंद नहीं आता इसलिए कई बार एक दूसरे को टक्कर देने में इनका खुद का रिश्ता चकनाचूर हो जाता है इसलिए अगर आप मीन राशि वाले के साथ अपनी लव लाइफ शुरू करने जा रहे हैं तो दस बार अच्छे से सोच विचार कर लें।
कन्या: कन्या राशि के जातक तुला राशि वालों से हमेशा आकर्षित हो जाते हैं लेकिन इनका रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाता। जहां तुला राशि को अनुशासन और नियम पसंद होता है, वहीं कन्या राशि वालों को इस मामले में थोड़ा लापरवाह कहा जाता है। इनके स्वभाव में अंतर के कारण अकसर इनके बीच अनबन हो जाती है। कन्या राशि वाले बुद्धिमान तो होते है लेकिन अपनी भावनाएं व्यक्त करने में असहज महसूस करते हैं।
तुला: तुला राशि वाले रोमांटिक स्वभाव के होते हैं, मौज मस्ती करना, घूमना फिरना इन्हें बेहद प्रिय होता है। अगर ये प्यार में पड़ते हैं तो इन्हें फिर किसी बात की परवाह नहीं होती। ये तो बस अपने साथी के प्यार में खोये रहना चाहते हैं इसलिए इनकी जोड़ी कन्या राशि वालों के साथ फिट नहीं बैठती है। जहां एक ओर इन्हें रोमांस पसंद होता है, कन्या राशि वाले इस मामले में ज़्यादातर गंभीर रहते हैं इसलिए ज़्यादातर मौकों पर आपस में ही तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो जाती है। तुला समझौतावादी रूख अपनाएगा किन्तु कन्या राशि वाले अपनी सोच को बदलने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करेंगे इसलिए इनके सम्बन्ध अच्छे नहीं चल सकते।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों की जोड़ी मिथुन राशि वालों के साथ अच्छी नहीं बनती। वृश्चिक गंभीर एंव स्थिर सोच वाले होते हैं। ये दूसरों को ठीक से समझ नहीं पाते इसलिए इनका प्रेम संबंध जल्दी ही टूटने की सम्भावना होती है। कभी-कभार वृश्चिक तर्क-कुतर्क करेगा जिससे तनाव हो सकता है जो इनके बीच अलग होने का कारण बन सकता है।
धनु: धनु राशि वाले सामने वाले पर अपना आधिपत्य कायम रखना चाहते हैं और इनकी यही बात इनके रिश्ते में खटास ले आती है। कर्क राशि के जातक तेज़ तरार होते हैं। चीज़ों के बारे में गहराई से जानना इनकी आदत होती। कई बार इनका ध्यान रोमांस से हट कर दूसरी चीज़ों पर केंद्रित हो जाता है जो आपस में तकरार की वजह बन जाता है।
मकर: मकर राशि वाले दूसरों के मुताबिक जीना पसंद नहीं करते। इन्हें अपने पार्टनर से बहुत सी उम्मीद होती है और जब वह उम्मीदें पूरी नहीं होती है तो इनके बीच खटपट संभव है। अगर ये दो राशि वाले प्यार में पड़ जाए तो शुरू शुरू में सब ठीक रहता है लेकिन जैसे ही इन्हें एक दूसरे की कमियां पता चलती है इनके रिश्ते की नाव डगमगाने लगती है इसलिए ये दोनों राशि वाले अच्छे लव पार्टनर्स नहीं साबित होते हैं।
कुम्भ: कुम्भ राशि वाले काफी मूडी होते हैं, यही कारण है की इनके रिश्ते में परेशानियां आती है। साथ ही इनकी वृषभ राशि वालों के साथ जोड़ी नहीं जमती हालांकि वृषभ राशि वाले नरम दिल के होते हैं लेकिन कई बार इन दोनों राशियों का अहंकार इनके बीच आ जाता है और इनका रिश्ता टूट जाता है।
मीन: मीन राशि के जातक सपनों की दुनिया में रहना पसंद करते हैं। इस राशि के जातक सिंह राशि वालों के रोबदार स्वभाव से आकर्षित हो जाते हैं लेकिन सिंह राशि वालों का क्रोध, अहंकार और केवल खुद से प्यार करने का रवैया इनके रिश्ते को खत्म कर देता है इसलिए भूलकर भी मीन राशि वाले सिंह राशि वालों को डेट न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
