Latest Updates
-
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं
14 मई से 20 मई तक कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ, जानिए
हम में से अधिकतर लोग अपने आज और आने वाले कल से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकरी हासिल करना चाहता है। एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और आज हम आपको आपके पूरे हफ्ते यानी 14 मई से 20 मई तक आपके लव लाइफ में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं किस राशि के जातक को मिलेगा बेशुमार प्यार और किसकी बढ़ेगी तकरार।
मेष: इस राशि के स्वामी मंगल का केतु के साथ दसवें घर में स्थित होना, इस हफ्ते आपका ध्यान उन चीज़ों से भटका सकता है जिन पर आपको सबसे ज़्यादा गौर करने की ज़रुरत है। इतना ही नहीं आप अपने प्रियजनों को पर्याप्त समय और महत्व देने में भी असफल रहेंगे। आपकी यह बात उन्हें नाराज़ कर सकती है। साथ ही इस हफ्ते आपको अपने दैनिक कार्यों को प्रबंधित करने और ज़रूरी चीज़ों और महत्वपूर्ण लोगों पर ध्यान देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको अभी तक मनपसंद प्रेम करने वाला नहीं मिला है, तब उसे पाने की तीव्र इच्छा आपके मन में जाग्रत हो सकती है।

वृषभ: सप्ताह के शुरुआत में इस राशि के स्वामी शुक्र का प्रवेश मिथुन राशि में होगा। इस हफ्ते आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका यह सप्ताह रोमांस से भरा होगा और आप अपने प्रिय के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आप उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।
मिथुन: इस हफ्ते की शुरुआत में इस राशि का स्वामी बुध ग्यारहवें घर में सूर्य और चन्द्रमा के साथ स्थित रहेगा। इस हफ्ते आप अपने दिमाग की नहीं बल्कि दिल की सुनें, आपको आपकी मज़िल ज़रूर मिलेगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो यह समय उससे अपने दिल की बात कहने के लिए उत्तम है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बिल्कुल भी न हिचकिचाएं क्योंकि आपको सफलता मिलने का योग है।
कर्क: इस हफ्ते आपके राशि के स्वामी चन्द्रमा का आपके दसवें घर से गोचर स्तिथि आपके लिए शुभ रहने वाला है लेकिन आपको किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना होगा क्योंकि इसका परिणाम आपके हित में नहीं होगा। आपको अपने प्रेमी के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिल सकता है इसलिए बेहतर होगा आप इसका लुत्फ़ उठाएं। प्रेम संबंधों में हीन भावना का कोई स्थान नहीं होता है, यह बात आपको समझनी होगी।
सिंह: इस हफ्ते इस राशि के नौवें घर में बैठा आपकी राशि का स्वामी सूर्य सप्ताह के मध्य में वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। कुछ चीज़ों पर आपको गहराई से सोच विचार करने की ज़रुरत है। साथ ही आपको अपने ज़रूरी रिश्तों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। चाहे वो दोस्ती हो या फिर प्यार इसके अलावा आपको अपने प्रियजन के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहिए और एक दूसरे को अच्छे से समझना भी चाहिए, इससे आपका रिश्ता और भी मज़बूत हो जाएगा।
कन्या: इस राशि का स्वामी बुध इस हफ्ते आपके आठवें घर में उच्च सूर्य और चन्द्रमा से जुड़ने के लिए बैठा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है क्योंकि आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है। इतना ही नहीं आपके गलत शब्द आपके प्रियजन की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है।
तुला: इस राशि के स्वामी शुक्र का नौवें घर में गोचर आपके लिए कई अच्छे अवसर ला सकता है। ये अवसर आपके प्रेम जीवन में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। साथ ही आप कुछ ज़रूरी फैसले भी ले सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपकी गलत बात और गलत हरकत आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इससे आपके और आपके प्रेमी/ प्रेमिका के रिश्ते में दरार भी आ सकती है।
वृश्चिक: इस राशि का स्वामी मंगल आपके तीसरे घर में केतु के साथ मौजूद है। इस हफ्ते शनि के साढ़े साती का आखिरी चरण होगा। इस हफ्ते आपकी लव लाइफ एकदम बढ़िया रहेगी। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका की बाहों में आनंद और ख़ुशी महसूस करेंगे। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही आप दोनों के बीच की अनबन भी खत्म होती नज़र आ रही है। साथ ही आप दोनों एक दूसरे के साथ कुछ बेहतरीन पलों का लुत्फ़ उठा पाएंगे।
धनु: इस हफ्ते लाभ घर में बैठा आपके राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री हो रहा है जिसके कारण आपको अपनी लव लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन और उनके कड़वे बोल आपको दुखी और उदास कर सकते हैं। इस हफ्ते आपको प्यार के साथ कड़वाहट भी मिल सकती है। अगर आप अपने प्यार को पाने के लिए दिन में भी सपने देख रहे हैं तो याद रखिये यदि आप ऐसा करके अपना समय व्यर्थ करेंगे तो फिर आप सारी ज़िन्दगी सपने ही देखते रह जाएंगे।
मकर: इस राशि में मंगल और केतु एक साथ स्थित हैं। इसका अर्थ है शनि की साढ़े साती के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते आपके लव लाइफ में कई परेशानियां आ सकती हैं। आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है साथ ही आपको अपने फैसले भी बहुत सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
कुम्भ: इस राशि के स्वामी शनि का इस हफ्ते वक्री होना आपके लिए शुभ होगा। आपकी लव लाइफ एकदम बढ़िया रहेगी साथ ही सफलता आपके कदम चूमेगी और आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका रिश्ता और भी मज़बूत हो जाएगा। इसके अलावा इस बात की भी सम्भावना है कि आपका कोई मित्र या सहकर्मी आपके लिए अपने दिल में छुपी भावनाओं को व्यक्त करे। आपको चाहिए आप इस अवसर का लाभ उठाएं।
मीन: इस राशि के स्वामी बृहस्पति आपके आठवें घर में उपस्थित है और इसका वक्री होना आपके लिए शुभ संकेत ला रहा है। मुमकिन कोई ख़ास आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। साथ ही आप आपने प्रिय की ज़ुबान से वो तारीफें सुन सकते हैं जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। इसके अलावा आपकी लव लाइफ में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











