Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्यार के मामले में इन राशियों के लिए जुलाई का महीना रहेगा लकी, कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
क्या आप उम्मीद कर रहे हैं कि इस महीने आपकी लव लाइफ में कुछ होने वाला है? क्या इस महीने आपका रिश्ता आगे बढ़ पाएगा या फिर निराशा हाथ लगेगी? अगर आप अपने जीवन के रोमांटिक और प्रेम जीवन के बारे में जानकारी चाहते हैं तो ये लेख आपकी मदद कर सकता है। जानते हैं कि प्यार के मामले में जुलाई माह कैसा रहने वाला है।

मेष
अगर कुछ समय से आपका प्रेम जीवन अच्छा नहीं चल रहा था तो जुलाई महीने में थोड़ी बेहतरी देखने को मिल सकती है। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। इस मौके का फायदा उठाकर रिश्ते में आईं दूरियों को कम करें। अगर आप सिंगल हैं तो रिलेशनशिप में आने और किसी भी तरह का कमिटमेंट करने से पहले सोच विचार कर लें।

वृषभ
इस माह आप थोड़ा धैर्य रखें और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले दो बार सोच लें। इस बात की संभावना अधिक है कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी तरह की बहस में उलझ सकते हैं। लेकिन आप ज्यादा इमोशनल ना हों क्योंकि आने वाले सप्ताह में चीजें ठीक होती नजर आ रही हैं।

मिथुन
इस महीने की शुरुआत आप प्रसन्नता और सकारात्मकता के साथ करेंगे। ऐसी कोई बाधा नजर नहीं आ रही है जो आपकी लव लाइफ को खतरा पहुंचा सके। अपने पार्टनर के साथ वफादार रहें और बातचीत का दौर जारी रखें।

कर्क
आपकी शादीशुदा जिंदगी समान गति से आगे बढ़ेगी और संभावना है कि आप परिवार बढ़ाने के बारे में विचार करें। आने वाले दिनों में सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। उससे मिलकर आपकी खुशी में इजाफा होगा।

सिंह
सिंह राशि के जो जातक सीरियस रिलेशनशिप में हैं, उनकी शादी की संभावना नजर आ रही है। आप कई चीजों को लेकर चिड़चिड़े और कंफ्यूज रह सकते हैं लेकिन जो चल रहा है उसके साथ बढ़ने में ही आपकी भलाई है।

कन्या
आप इस महीने थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं और चीजों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही सोचेंगे। बीता हुआ समय आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा नहीं था लेकिन याद रखें ये सिर्फ एक दौर था। आप सकारात्मक रहने का प्रयास करें। संभव हो तो खुद के लिए थोड़ा समय निकाल कर बाहर घूमने जाएं।

तुला
हो सकता है कि आपके रिलेशनशिप में फिलहाल सबकुछ अच्छा ना चल रहा हो और आपको असुरक्षा तथा चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा हो। आप इन बातों को लेकर सोचने के बजाय अपने पार्टनर के साथ बैठकर उन सब मुद्दों पर बात करें जिनकी वजह से आपको परेशानी हो रही है। यकीन मानिए ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

वृश्चिक
बीते समय में अपने लिए फैसलों को लेकर आप पछतावा महसूस करेंगे और इसका असर आपके मौजूदा रिलेशनशिप पर पड़ेगा। अपने बीते हुए कल से उबरने का यही सही समय है। अगर जुलाई का महीना आपको अपनी लव लाइफ की नई शुरुआत करने का मौका दे रहा है तो इसे हाथ से ना जाने दें।

धनु
आपकी लव लाइफ का अनुमान लगा पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। आप इस दुविधा में रहेंगे कि आपको प्यार हुआ है या ये सिर्फ एक आकर्षण है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं तो अपनी गलती को स्वीकार करने से पीछे ना हटें।

मकर
आपका आकर्षण बरकरार रहेगा। आप अपने रिश्ते में शांति और रोमांस की उम्मीद कर सकते हैं। रिश्ते में कोई बड़ी दिक्कत सामने नहीं आएगी। अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस समय का लाभ उठाएं।

कुंभ
सिंगल जातक आने वाले समय में खुशहाल और रोमांटिक पल एंजॉय कर सकते हैं। आप लोगों से मिलेंगे और नए दोस्त भी बनाएंगे। बहरहाल, आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करेंगे और किसी के लिए अपनी प्राथमिकता ना बदलें।

मीन
आपको ये महसूस होगा कि बीते कुछ समय में आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता मजबूत हुआ है और आप रिश्ते के इस पड़ाव को काफी एंजॉय करेंगे। मीन राशि के जो जातक सिंगल हैं उन्हें ये स्पष्ट करना होगा कि वो रिश्ते और रोमांस को लेकर अपने पार्टनर से क्या चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
