Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
जुलाई 2018: प्यार के मामले में कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना
ऊर्जा के कारक मंगल के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा जिससे कहीं न कहीं उनके प्रेम जीवन में भी उथल पुथल मचेगी। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जुलाई 2018 में सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस महीने में आपके प्रेम जीवन में क्या खास होने वाला है।
मेष: इस राशि का स्वामी मंगल है इस महीने आप उत्साह और ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे साथ ही आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आने की भी सम्भावना है। बीते दो सालों में आप पर घर और परिवार की ढेर सारी ज़िम्मेदारियां थी लेकिन इस माह आपको मौज मस्ती के कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप नयी नयी चीज़ों को सीखने का आनंद लेंगे। इसके अलावा यह पूरा महीना आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर जो लोग सिंगल है इस माह के अंत तक उनके जीवन में किसी ख़ास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

वृषभ: इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। यदि आप सिंगल हैं तो मुमकिन है इस महीने आपकी मुलाकात अपने लव पार्टनर से हो जाएगी और आप दोनों अधिकांश समय प्रेम में ही डूबे रहेंगे। हो सकता है वह शख्स आपके कार्यसरथल पर ही आपको मिल जाए। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो इस माह आपको अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन: मिथुन राशि वालों को इस माह प्यार के मामले में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपके लव पार्टनर के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो जो आप दोनों के बीच तकरार की वजह बन जाए। आपको चाहिए अपनी बात स्पष्ट तरीके से कहें ना कि घूमाफिरा कर। इसके अलावा आप झूठ का सहारा लेने से भी बचें। इससे आप अपने पार्टनर की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाएंगे जिससे बात और भी बिगड़ सकती है।
कर्क: इस महीने आप अपनी गलतियों को स्वीकार करेंगे और उन्हें सुधारने की भी कोशिश करेंगे। आप अपने लव पार्टनर की बेवजह की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए नहीं झुकेंगे। साथ ही आप उनसे ज़्यादा उम्मीद भी नहीं रखेंगे। आपको समझना होगा कि प्यार के नाम पर कोई आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है और यही सही समय है जब आप सच और झूठ के बीच का फर्क समझ जाएं। बेहतर होगा आप आंख मूंद कर किसी पर भी भरोसा न करें।
सिंह: प्यार मोहब्बत के नज़रिए से जुलाई का महीना सिंह राशि वालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको महसूस होगा कि चीज़ें आपके अनुसार नहीं हो रही हैं। यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आपके लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में भी खटास आने की संभावना है। मंगल के वक्री होने का इस राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इनका कोई भी काम सही तरीके से पूरा नहीं हो पाएगा। इस समय आपको चाहिए कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने सभी फैसले सोच समझ कर ही लें।
कन्या: आपके लिए यह माह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपकी समझदारी के कारण आप दोनों के रिश्ते आने वाले समय में और भी मज़बूत होंगे। हालांकि दिल के मामले में कुछ शंका बनी रहेगी। आपकी राशि में 9 जुलाई से 6 अगस्त तक शुक्र निवास करेगा जिसके कारण आपको अपने फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला: प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए मिलजुला रहने वाला है। आप अपने दिल की बात कहने में सहज महसूस नहीं करेंगे। मुमकिन है इस दौरान आपका किसी के साथ भावनात्मक लगाव हो जाए और आप खुद को असमंजस की स्थिति में पाए। बेहतर होगा आप अपने दिल की बात कहने में झिझक न करें कहीं बहुत देर न हो जाए।
वृश्चिक: बृहस्पति के वक्री होने का आप पर खास प्रभाव पड़ा है। इसके कारण आपका भावनात्मक पक्ष बढ़ने से रुक गया है ताकि आप जीवन में और आगे बढ़ सके। इस दौरान आपकी उन्नति होगी जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। माह के अंत तक आप महसूस करेंगे की चीज़ें आपके अनुसार ही हो रही हैं। अगर बात आपके प्रेम जीवन की करें इस माह आप प्यार के रंग में ही डूबे रहेंगे और आप दोनों का रिश्ता और भी मज़बूत बनेगा।
धनु: अपने ज़रूरी फैसले सोच समझ कर लें। मुमकिन है इस माह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। इस दौरान आप उस सच्चाई का सामना करने से कतराएंगे जिसके बारे में आपको पहले से ही पता है। अपने रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले बेहतर होगा आप अच्छे से सोच विचार कर लें।
मकर: आप जिसे भी डेट कर रहे हैं इस माह आपको एहसास होगा कि आप उनके लिए कितना ख़ास महसूस करते हैं। साथ ही आप यह भी समझ पाएंगे कि वे आपके परफेक्ट पार्टनर हैं। आप दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं।
कुम्भ: इस माह आप अपने आप पर ज़्यादा ध्यान देंगे। आपकी खुद की ज़रूरतें ही आपकी प्राथमिकता होगी क्योंकि कहीं न कहीं आप खुद को औरों से कम समझने लगे हैं। आपकी बेहतर सोच और समझ आपको आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगी। 27 जुलाई को पड़ने वाले चन्द्र ग्रहण का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हो सकता है कि आपके लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता टूट जाए। हैरानी की बात है कि इस पर आप ज़्यादा अपराधबोध महसूस नहीं करेंगे।
मीन: अचानक आपको कई सारे सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने ज़रूरी फैसले आप खुद ही लें न की दूसरों के प्रभाव में आकर, ख़ास तौर पर इस माह जब आप अपने नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत करने की सोच रहे हैं। आपको ज़रुरत है शान्ति और ठन्डे दिमाग से काम लेने की ताकि आप अपने दिल की आवाज़ को सुन सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications